फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The foundation also started cracking, the construction work of degree college was not completed

नींव भी दरकने लगी, आगे नहीं बढ़ा कन्या डिग्री कॉलेज का निर्माण कार्य

Sun, 14 Nov 2021 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
The foundation also started cracking, the construction work of degree college was not completed
गढीपुख्ता में निर्माणाधीन राजकीय कन्या डिग्री कॉलेज की नीव में पडी दरार - फोटो : SHAMLI
गढ़ीपुख्ता। बालिकाओं की शिक्षा के लिए कस्बे में जंधेड़ी मार्ग पर प्रस्तावित राजकीय कन्या डिग्री कॉलेज इस साल तैयार होना था। लेकिन नींव के बाद इसका निर्माण आगे ही नहीं बढ़ा। अब इसकी नींव भी दरकने लगी है। कॉलेज के शिलान्यास के समय क्षेत्र के लोगों में जहां खुशी थी, अब उनमें रोष है। क्षेत्र की बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए अभी भी दूरदराज जाना पड़ता है या फिर पढ़ाई छोड़नी पड़ती है।
विज्ञापन

कॉलेज का शिलान्यास कैबिनेट गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने 22 अक्तूबर 2019 को किया था। तब उन्होंने कहा था कि इस कॉलेज के निर्माण से क्षेत्र की बालिकाओं को बाहर जाने या पढ़ाई छोड़ने का मजबूर नहीं होना पड़ेगा। वह क्षेत्र में ही उच्च शिक्षा हासिल कर सकेंगी। कॉलेज का निर्माण 9.42 करोड़ की लागत से होना था। पहली किस्त के रूप में 80 लाख रुपये शासन ने अवमुक्त किए थे। जिसके बाद नींव भरी गई और पिलर खड़े किए गए। इसके बाद शासन से कॉलेज के निर्माण के लिए पैसा नहीं मिला। अब इसकी नींव भी दरकने लगी है।
विज्ञापन

निरीक्षण कर अधिकारियों ने दिया था पैसा दिलाने का आश्वासन
इसी वर्ष की शुरूआत में डीएम, सीडीओ व अन्य अधिकारियों ने कॉलेज का निरीक्षण किया था। तब आश्वासन दिया था कि जल्द ही शासन की ओर से धनराशि अवमुक्त कराकर कॉलेज का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। लेकिन इसके बाद भी पैसा नहीं आया। जिससे चलते कॉलेज का निर्माण आगे नहीं बढ़ पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर दी धरने की चेतावनी
कॉलेज निर्माण अधर में लटकने से क्षुब्ध ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से शिकायत की है। इस संबंध में गांव में बैठक भी हुई। जिसमें रणकुमार ने कहा कि कॉलेज के शिलान्याज को काफी समय बीत गया है। इसकी नींव तो भर गई थी, लेकिन अब ये हाल है कि सरिया भी चोरी होने लगे हैं। मंत्री जी ने ये वादा किया था कि 2021 में इस कॉलेज तैयार हो जाएगा। अब वह इसकी ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। यदि जल्द ही कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो ग्रामीण धरना-प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान रामपाल सिंह, मांगेराम सिंह, पंकज वशिष्ठ, सतपाल सैनी, अजय गिरी, अकरम कुरैशी, दाऊद अंसारी, अंकित गोयल, सचिन वाल्मीकि, नितिन जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed