फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The fight started in Gughal

Shamli News: गुघाल में दंगल की शुरुआत हुई

Wed, 10 Sep 2025 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
The fight started in Gughal
कस्बा थानाभवन के गुघाल मेले में आयोजित दंगल में दम दिखाते पहलवान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

थानाभवन। नगर के ऐतिहासिक मेले गुघाल में दंगल की शुरुआत हुई। पहले दिन रोहतक के पहलवान संदीप और कैराना के पहलवान नसीम के बीच रोचक मुकाबला हुआ, जो बराबरी पर रहा। इसके साथ ही अन्य पहलवानों ने भी दम दिखाया।

मंगलवार को मेला ग्राउंड में आयोजित दंगल में लोगों ने भरपूर आनंद उठाया। पहलवानों के बीच जबरदस्त दाव पेंच के बाद मुकाबला बराबरी पर छूटा। पहले दिन के दंगल में कुछ कुश्तियां को छोड़कर अधिकांश पहलवानों के मध्य हुई कुश्तियां भारी दाव पेंच के बाद भी बराबरी पर छुटी। दंगल का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व सभासद मो. अहमद ने फीता काटकर करते हुए कहा कि मेला गुघाल कस्बे की ऐतिहासिक परंपरा है। हर साल इस धार्मिक आस्था की परंपरा को बेहतर तरीके से सम्पन्न कराने में सहयोग देना चाहिए। सऊद राणा, सगीर राणा ने मुख्य अतिथि को पगड़ी पहनाकर सम्मान किया। इस दौरान सभासद विनोद सैनी, बॉबी अरोरा, देवेंद्र पंडित, जय भगवान, सुशील सैनी, अंशुल गर्ग, नवेद राणा, तंजीम आलम, साजिद, इंतजार, इरशाद, आशीष सिंघल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed