{"_id":"701e103204d6aaad8eb8a283b7a59159","slug":"the-festival-came-the-buzzing-market-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आए त्योहार, बाजार हुए गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आए त्योहार, बाजार हुए गुलजार
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Wed, 14 Oct 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। नवरात्र शुरू होने के साथ ही बाजारों में रौनक लौट आई है। ग्राहकों की आवक बढ़ने से दुकानदारों के चेहरे भी खिल उठे हैं। हालांकि चीनी मिलों पर किसानों का गन्ना मूल्य बकाया होने की वजह से बाजार में अपेक्षित तेजी अभी नहीं आई है।
पितृपक्ष के दौरान बाजार में मायूसी छायी रही थी। इसके चलते दुकानदार भी नवरात्र आने का इंतजार कर रहे थे। मंगलवार को शामली के बाजारों में खासी रौनक रही। चूंकि प्रथम नवरात्र पर लोग खरीददारी करने निकल पड़े थे। कोई देव प्रतिमा लेने, तो कोई कपड़े, इलेक्ट्रानिक आइटम, तो कोई ज्वैलरी खरीदने निकल पड़ा।
हनुमान रोड गली खत्रियान स्थित रोहित इलेक्ट्रानिक्स के संचालक रोहित गोयल का कहना है कि नवरात्र में ग्राहकों की आवक बढ़ गई है। त्योहार पर अच्छे कारोबार की संभावना है। कैराना रोड स्थित एलजी शोरूम के संचालक वैभव गर्ग ने बताया कि पहले ही नवरात्र पर ग्राहकों की संख्या में दोगुना इजाफा हुआ है। आगे और अच्छा कारोबार रहना चाहिए।
विज्ञापन
गांधी चौक स्थित रतिराम ज्वैलर्स के संचालक मनोज कुमार का कहना है कि ग्राहकों की संख्या बढ़ी है, मगर अपेक्षित नहीं। चूंकि शामली देहात क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। किसानों का गन्ना मूल्य चीनी मिलों पर बकाया है। यदि वह समय से मिल जाता, तो कारोबार कई गुना बढ़ सकता है। आगे उम्मीद है कि कुछ अच्छा होगा।