फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The exercise to establish a medical college started in the district

जिले में मेडिकल कालेज बनाने की कवायद शुरू

Tue, 03 Mar 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
The exercise to establish a medical college started in the district
जिले में मेडिकल कालेज बनाने की कवायद शुरू
विज्ञापन

शामली। शासन के निर्देश पर शामली जनपद में मेडिकल कालेज खोले जाने की कवायद शुरू हो गई है। पीपीपी मॉडल पर बनाए जाने वाले मेडिकल कालेज निर्माण के लिए नोएडा से यूपी इंडस्ट्रियल कंसलटेन्ट्स लिमिटेड के सीनियर असिस्टेंट ने शामली पहुंचकर सीएचसी में चिकित्सा सुविधाएं और स्टाफ की जानकारी जुटाई।

प्रदेश सरकार द्वारा फरवरी में जारी किए बजट में शामली समेत 16 जिलों में मेडिकल कालेज खोले जाने की घोषणा की है। रविवार को शामली में पुलिस लाइन का शिलान्यास करने आए सीएम योगी आदित्यनाथ ने शामली में मेडिकल कालेज बनाए जाने की घोषणा की थी। सीएम द्वारा मेडिकल कालेज की घोषणा के अगले दिन सोमवार को नोएडा से यूपी इंडस्ट्रियल कंसलटेन्ट्स लिमिटेड (यूपिको) के सीनियर असिस्टेंट अनिल कुमार अपने सहायक के साथ सीएचसी शामली पहुंचे। इसकी जानकारी मिलने पर सीएमओ डा. संजय भटनागर भी सीएचसी पहुंचे। सीनियर असिस्टेंट अनिल कुमार ने बताया कि पीपीपी मॉडल के तहत शामली समेत 16 जिलों में जिला चिकित्सालयों को उच्चीकृत कर मेडिकल कालेज खोले का निर्णय शासन स्तर पर लिया गया है। मेडिकल कालेज निर्माण के लिए यूपिको को जिम्मेदारी दी गई है। यूपिको की टीम ने इन जिलों में पहुंचकर जिला चिकित्सालयों की भूमि, महिला एवं पुरुष चिकित्सालयों में उपलब्ध बैड की संख्या और इनके बीच की दूरी की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इसी के तहत वह शामली पहुंचे। सीएमओ ने उन्हें बताया कि जनपद में जिला संयुक्त चिकित्सालय निर्माणाधीन है। इस वजह से सीएचसी शामली को ही जिला चिकित्सालय के रूप में चलाया जा रहा है। सीएचसी में भी चिकित्सकों और संसाधनों की कमी है। इसके बाद यूपिको के अधिकारी ने सीएचसी के वार्ड, संसाधन, डाक्टरों और स्टाफ की जानकारी ली और फोटोग्राफ लिए। इसके बाद उन्होंने निर्माणाधीन जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचकर वहां की जानकारी ली और फोटोग्राफ लिए। सीएमओ ने बताया कि यूपिको के सीनियर असिस्टेंट अनिल कुमार जिले में अस्पताल में स्टाफ और संसाधन की जानकारी लेने आए थे। उन्हें जिले में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, संसाधन और स्टाफ की जानकारी उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed