फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The entire resolution day was filled with complaints

संपूर्ण समाधान दिवस में लगा शिकायतों का अंबार

Wed, 19 Feb 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
The entire resolution day was filled with complaints
शामली कलेक्ट्रेट में आयोजित तहसील दिवस में शिकायत सुनते डीएम एसपी - फोटो : SHAMLI
शामली। डीएम की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की 50 शिकायतों में से मौके पर तीन शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस दौरान साइबर क्राइम के बारे में अफसरों को जानकारी देकर जागरूक किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह दस बजे कलक्ट्रेट में संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने फरियादियों की शिकायतों को सुनते हुए जिले के अफसरों को प्राथमिक स्तर पर निस्तारण के निर्देश दिए। भूमि संबंधी विवादों का टीम ले जाकर निस्तारण में ढिलाई न बरती जाए। मौके पर फरियादियों की 50 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिसमें से मौके पर तीन शिकायतों का निस्तारण किया गया। लंबित शिकायतों के निस्तारण समय पर करने के निर्देश दिए। एसपी विनीत जायसवाल ने पुलिस के अधिकारियों को शिकायतों का मौके पर जाकर निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को साइबर क्राइम के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया। कहा कि अच्छे लेवल के रिटायर्ड ऑफिसर पढ़े-लिखे वर्ग भी साइबर अपराध के शिकार हो रहे हैं। अपनी बैंक से संबंधित कोई भी जानकारी किसी भी अनावश्यक फोन कॉल आने पर ना दी जाए। मुख्य रूप से ज्यादातर शिकायतें विद्युत निगम, राजस्व विभाग, पेंशन संबंधी, पुलिस विभाग की प्राप्त हुई। उप जिलाधिकारी संदीप कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजय कुमार भटनागर ,प्रभागीय वन अधिकारी संजय कुमार, पीडी ज्ञानेश्वर तिवारी, तहसीलदार शामली राजकुमार सहित आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed