फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The election of Sujankhedi cooperative

शामली: सुजानखेड़ी सहकारी के सभापति का चुनाव 19 मार्च को होगा

Thu, 09 Feb 2023 04:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 09 Feb 2023 04:43 PM IST
विज्ञापन
The election of Sujankhedi cooperative
- 18 मार्च को प्रबंध समिति सा सामान्य निर्वाचन होगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गढ़ीपुख्ता। क्षेत्र के गांव में हथछोया में सुजानखेड़ी श्रम संविदा सहकारी समिति लिमिटेड की प्रबंध कमेटी का सामान्य निर्वाचन 18 मार्च और सभापति, उपसभापति व अन्य समितियों को भेजे जाने वाले सदस्यों का चुनाव 19 मार्च को कराया जाएगा।
सुजानखेड़ी सहकारी समिति की मुख्य प्रवर्तक पिंकी पंवार ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य सहकारी समिति निर्वाचन आयोग ने सहकारी समितियों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इसके अनुसार ही सुजानखेड़ी सहकारी समिति की प्रबंध कमेटी का चुनाव होगा। समिति की मुख्य प्रवर्तक पिंकी पंवार ने बताया कि राज्य सहकारी समिति निर्वाचन आयोग के कार्यक्रमानुसार सुजानखेड़ी सहकारी समिति की प्रबंध कमेटी के लिए दिनांक 11 मार्च को अनंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन होगा। 12 मार्च को मतदाता सूची पर आपत्ति दाखिल की जा सकेगी। 13 मार्च को आपत्तियों का निस्तारण और अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन किया जाएगा। 14 मार्च को नामांकन संबंधी कार्रवाई और आवश्यक होने पर 18 मार्च को मतदान व परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन

पिंकी पंवार ने बताया कि सभापति, उपसभापति का निर्वाचन दिनांक 19 मार्च को होगा। उसी दिन शाम तक चुनाव परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 10 मार्च तक सुजानखेड़ी सहकारी समिति के कार्यालय में आवेदन करके समिति की सदस्यता प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed