फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The effect of frost and cold wave will remain for two days

अगले दो दिन तक पाला और शीत लहर का रहेगा असर

Thu, 23 Dec 2021 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
The effect of frost and cold wave will remain for two days
शामली कोहरे में गुजरते वाहन - फोटो : SHAMLI
दो दिन पाला और शीत लहर का रहेगा असर
विज्ञापन

शामली। पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी, रात में पाला पड़ने और शीतलहर जारी रहने से सर्दी से निजात नहीं मिल पा रही है। सर्द भरी रात और सुबह पाला पड़ने से लोग ठिठुर रहे हैं। पिछले 24 घंटे में रात का पारा एक डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। बुधवार को दिन का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस, रात का पारा चार डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रविवार से मौसम में बदलाव होगा। बृहस्पतिवार तक बारिश के आसार जताए जा रहे हैं।
पिछले तीन दिन से दिन और रात का पारा घट और बढ़ रहा है। सोमवार को रात का पारा तीन डिग्री सेल्सियस और मंगलवार को पांच और बुधवार को चार डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बुधवार को सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। सुबह नौ बजे धूप निकलने से शीतलहर से राहत मिली। दिन में आठ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवा चलने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दिन का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान चार डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के मृदा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. यूपी शाही के मुताबिक बर्फीली हवा अगले 24 घंटे जारी रहने का अनुमान है। शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बागपत, मेरठ, मुरादाबाद, बरेली, पीलीभीत, रामपुर में शीतलहर जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि बुधवार से लेकर शनिवार तक धूप बादल रहने से मौसम मिश्रित रहेगा। रविवार को आकाश में घने बादल छाने और बारिश की संभावना है। बृहस्पतिवार तक बारिश होने से मौसम में बदलाव आएगा। बारिश के बाद ठंड और बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed