{"_id":"6213e772edc1206bba62e8e0","slug":"the-dust-on-the-x-ray-machines-found-by-the-district-hospital-shamli-news-mrt5778459198","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल को मिली एक्सरे मशीनों पर जमी धूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल को मिली एक्सरे मशीनों पर जमी धूल
विज्ञापन
शामली। जिला संयुक्त चिकित्सालय में एक्सरे की दो मशीनें हैं, लेकिन मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। इसकी वजह कि मशीन चलाने के लिए रेडियोलोजिस्ट और टेक्नीशियन नहीं हैं। जिस कारण मशीनें धूल फांक रही हैं।
जिला संयुक्त चिकित्सालय में पिछले साल शासन स्तर से एक एक्सरे मशीन मिली थी, लेकिन रेडियोलोजिस्ट या टेक्नीशियन की नियुक्ति न होने के कारण मशीन चालू नहीं हो पाई थी। कोरोना की दूसरी लहर में मशीन को कुछ दिन के लिए चलाया गया था, उस समय टेक्नीशियन को सीएचसी से बुलाया जाता था। कोरोना की लहर धीमी पड़ते ही एक्सरे का काम बंद हो गया था। तब से मशीन एक्सरे कक्ष में बंद रहने के कारण धूल जम रही है। मरीजों को इस मशीन का कोई लाभ नहीं मिल रहा है।
करीब एक माह पहले एक्सरे की एक और मशीन जिला अस्पताल को मिली है। यह मशीन पैक ही रखी हुई है। इसे अभी चालू भी नहीं किया गया है। इस तरह से जिला अस्पताल में एक्सरे की दो मशीनें हैं, लेकिन मरीजों को इनका कोई लाभ नहीं मिल रहा है। इसकी वजह यह बताई गई है कि जिला अस्पताल में अभी तक रेडियोलोजिस्ट और एक्सरे टेक्नीशियन की नियुक्ति न होना है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सफल कुमार ने बताया कि अस्पताल को दो एक्सरे मशीन मिली हैं। रेडियोलोजिस्ट व टेक्नीशियन की नियुक्ति न होने के कारण एक्सरे नहीं हो रहे हैं। रेडियोलोजिस्ट और टेक्नीशियन की नियुक्ति के लिए शासन को पत्राचार किया गया है।