{"_id":"68b9e272dd5d63bbd3075eb7","slug":"the-district-magistrate-summoned-the-details-and-gave-instructions-for-action-shamli-news-c-26-1-sal1002-148915-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: जिलाधिकारी ने तलब किया ब्योरा, कार्रवाई के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: जिलाधिकारी ने तलब किया ब्योरा, कार्रवाई के दिए निर्देश
विज्ञापन
- ई-स्वराज पोर्टल पर कोरे बिल अपलोड और सामुदायिक हेल्थ सेंटर पर सीसीटीवी दर्शाने का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। ई-स्वराज पोर्टल पर कोरे बिल अपलोड करने और सामुदायिक हेल्थ सेंटर पर सीसीटीवी दर्शाकर बिल अपलोड करने के मामले से प्रशासन में खलबली मच गई। जिलाधिकारी ने पूरे मामले का ब्योरा तलब किया है।
अमर उजाला में चार सितंबर को ई-स्वराज पोर्टल पर कागजों में विकास, धरातल पर गोलमाल नामक शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होते ही जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग से ब्योरा तलब कर लिया है।
खबर में खुलासा किया गया था कि बिडौली और बीबीपुर जलालाबाद में कागजों में तो विकास कार्य पूरे दिखा दिए गए, लेकिन धरातल पर हालात बिल्कुल उलट हैं। समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। इतना ही नहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सीसीटीवी दर्शाकर बिल अपलोड कर दिया गया, जबकि हकीकत इससे अलग है। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को पत्र लिखकर मामले की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट जल्द भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
डीपीआरओ संदीप अग्रवाल ने बताया कि जांच टीम गठित की गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर संबंधित लोगों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।