फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The district magistrate had Choupal in Hindi

हिंड में जिलाधिकारी ने लगाई चौपाल

Tue, 12 Jan 2016 01:21 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Tue, 12 Jan 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
The district magistrate had Choupal in Hindi
शामली/थानाभवन। लोहिया गांव हिंड में डीएम ओपी वर्मा ने ग्रामीणों की चौपाल लगाकर  समस्याओं को सुना। गांव में हैंडपंप खराब पाए जाने पर जल निगम को ठीक करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों से जमीन के अमल दरामद व विरासत के लंबित मामलों के संबंध में हाथ उठवाकर जानकारी प्राप्त। 10-15 दिन के अंतराल में हुई मृृत्यु के विरासत के मामले बताने पर उनके नाम तहसीलदार को दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


गांव हिंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में लगी चौपाल मंे उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों को शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विद्युतीकरण, कृृषि विकास, शौचालय, सीसीरोड निर्माण, विभिन्न पेंशन, छात्रवृृत्ति, आवासहीनों को लोहिया आवास, राशन व्यवस्था, कौशल विकास, हैंडपंप स्थापना, विरासत के मामले और गांव में साफ-सफाई व्यवस्था आदि बुनियादी सुविधाएं प्राथमिकता के आधार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डीएम ने अधिकारियों के साथ गांव में भ्रमण कर विकास कार्यों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा गांव में कोई गरीब जिसके पास कच्चा आवास नहीं है वह वास्तव में गरीब है तो उसे लोहिया आवास हेतु चयन अवश्य किया जाए। ग्रामीणों ने गांव की विद्युत, गन्ना भुगतान,  पेंशन, आवास आदि की समस्याएं डीएम के समक्ष रखीं। जिनको मौके पर सुनकर संबंधित विभागीय अधिकारी से तत्काल निराकरण के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विष्णु कुमार अग्रवाल, डिप्टी सीएमओ, डीपीआरओ नरेंद्र बहादुर सिंह, जिला कृृषि अधिकारी आनंद त्रिपाठी, तहसीलदार विरेंद्र मित्तल, खंड विकास अधिकारी थानाभवन डॉ. पंकज कुमार, ग्राम प्रधान हिंड मोहम्मद यासीन समेत ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed