{"_id":"68ab5859b06c4b56c7038a97","slug":"the-district-has-25-departments-shamli-news-c-26-1-sal1002-148243-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: जिले को मिलेंगे 25 यातायात पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: जिले को मिलेंगे 25 यातायात पुलिसकर्मी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले में यातायात व्यवस्था के लिए जल्द ही 25 यातायात पुलिसकर्मी मिलेंगे। इनके आने से जिले की यातायात व्यवस्था में और सुधार होने की उम्मीद है। वर्तमान में जिले में पांच टीएसआई समेत 35 यातायात पुलिसकर्मी नियुक्त हैं। यातायात पुलिसकर्मियों के साथ 33 होमगार्ड और 20 पीआरडी के जवान भी लगाए गए हैं।
शहर में अजंता चौक, फव्वारा चौक, धीमानपुरा, रेलवे फाटक, दिल्ली रोड आदि स्थानों पर वाहनों का आवागमन ज्यादा होने से जाम की स्थिति बनी रहती है। शहर में कुछ स्थानों पर ही यातायात पुलिसकर्मी नजर आते हैं। जिले में बनत कलक्ट्रेट गोल चक्कर और बलवा बाईपास चौराहा पर ही लाल बत्ती की सुविधा है। इसके अलावा प्रमुख चौराहों पर यातायात पुलिस मौजूद रहती है।
यातायात प्रभारी लाल विराट भारद्वाज ने बताया कि जिले में वर्तमान में पांच टीएसआई, 30 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल नियुक्त हैं। इनके अलावा 33 होमगार्ड और करीब 20 पीआरडी के जवान की यातायात व्यवस्था में सहयोग के लिए ड्यूटी रहती है। यातायात पुलिस के सभी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी शहरी क्षेत्र में बनत कलक्ट्रेट चौराहा, गुरुद्वारा तिराहा, बुढ़ाना मोड़ रेलपार बाईपास तिराहा, शिव चौक, अजंता चौक, विजय चौक, फव्वारा चौक, आईसीआईसीआई बैंक तिराहा, सिंभालका बाईपास आदि स्थानों पर ड्यूटी रहती है। जिले के कस्बों में यातायात पुलिसकर्मी की ड्यूटी नहीं है। यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए शासन स्तर से जिले को 25 यातावात पुलिसकर्मी और मिलेंगे। इनमें एक टीआई, एक टीएसआई, सात पुरुष हेड कांस्टेबल और 16 पुरुष कांस्टेबल शामिल हैं।
विज्ञापन
एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि जिले में यातायात पुलिस के 25 पदों के लिए नागरिक पुलिस कर्मियों को एक माह का प्रशिक्षण दिया जाना है। प्रशिक्षण कब और कहां पर होगा। इस बारे में अभी शासनादेश प्राप्त नहीं हुआ है। शासनादेश के अनुसार प्रशिक्षण की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।