{"_id":"68c0774c0ca1740caa0a8fca","slug":"the-dilapidated-road-from-gadipukhta-to-oon-water-filled-in-the-potholes-during-rain-shamli-news-c-26-1-sal1002-149237-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: गढ़ीपुख़्ता से ऊन तक जर्जर सड़क, बारिश में गड्ढों में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: गढ़ीपुख़्ता से ऊन तक जर्जर सड़क, बारिश में गड्ढों में भरा पानी
विज्ञापन
मेरी आवाज सुनो ... मुज़फ्फरनगर थानाभवन मार्ग पर ख्यावड़ी मे बना गड्ढा
- फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
गढ़ीपुख्ता। कस्बे के बस स्टैंड से लेकर गढ़ीपुख्ता-ऊन मार्ग तक सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है। जगह-जगह गड्ढे और उनमें बारिश का पानी भरने से राहगीरों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बस स्टैंड के पास सड़क किनारे हमेशा पानी जमा रहता है। दुकानदारों और राहगीरों को गुजरने में दिक्कत होती है। वहीं गढ़ीपुख़्ता से ऊन, हसनपुर, अंबेहटा रिंदान और खेड़ाभाऊ जाने वाले ग्रामीणों की राह इस जर्जर सड़क से होकर गुजरती है। बरसात के मौसम में हालात और बिगड़ जाते हैं।
इसी मार्ग पर स्थित श्री सती बैंको वाली हनुमान धाम में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को भी गड्ढों और पानी से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायतें बार-बार जनप्रतिनिधियों और अफसरों तक पहुंचाई गईं, लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
यह बोले ग्रामीण
गढ़ीपुख्ता के रण कुमार तोमर का कहना है कि बस स्टैंड पर सड़क किनारे हर बारिश में पानी भर जाता है। दुकानों और राहगीरों को बड़ी दिक्कत होती है।
हसनपुर के रहने वाले रविंद्र सैनी का कहना है कि गढ़ीपुख्ता से ऊन जाने वाले रास्ते की हालत बेहद खराब हैं। ग्राम प्रधान ने कई बार जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन दिया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
हसनपुर के रहने वाले नरेश सैनी का कहना है कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढों में पानी भर जाता है। कई बार बाइक सवार गिरकर घायल हो चुके हैं।
हसनपुर के रहने वाले अभिलेश सैनी गांव से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पैदल, साइकिल और बाइक से निकलते हैं। कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि सड़क का तत्काल मरम्मत कार्य कराया जाए, ताकि राहगीरों और श्रद्धालुओं को राहत मिल सके।