फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The demand will be fulfilled by the movement

मांग पूरी नहीं होने तक करेंगे आंदोलन

Fri, 29 Jan 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Fri, 29 Jan 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
The demand will be fulfilled by the movement
कांधला। गांव कनियान में बिजलीघर बनाए जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


गांव कनियान में 132 केवी बिजलीघर का निर्माण चल रहा था। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने निर्माण रुकवाकर धरना-प्रदर्शन शुरू का दिया था। ग्रामीणों का कहना था कि पावर कारपोरेशन के अफसरों ने 132 केवी बिजलीघर निर्माण के लिए गांव वालों से जमीन ली थी।
विज्ञापन


साथ ही वादा किया था कि कनियान के लिए अलग से बिजलीघर बनवाया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि 132 केवी बिजलीघर का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है, लेकिन वादे के मुताबिक 33 केवी बिजलीघर का निर्माण शुरू भी नहीं कराया गया। ग्राम प्रधान रामलखन के नेतृत्व में धरना दे रहे ग्रामीणों का कहना है कि जब तक पावर कॉरपोरेशन के अधिकारी अपना वादा पूरा नहीं करेंगे, तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


132 केवी बिजलीघर का निर्माण भी नहीं होने देंगे। इस दौरान धरनास्थल पर विक्की पोरिया, महेश, हरबीर, रणवीर, सुरेश, बिल्लू, यासीन, रफीक, भंवर सिंह, मोती, बीरसैन, सतपाल, जगपाल, इकबाल, सुरेशपाल  आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed