{"_id":"3d0eb1595a478fd3c95a506b6c4e6902","slug":"the-death-of-the-young-man-to-be-vulnerable-to-truck-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Thu, 25 Feb 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
बुढ़ाना। तितावी थाना क्षेत्र के गांव ढिंढावली निवासी 20 वर्षीय विकास पुत्र राजकुमार बुधवार को कांधला के गांव राजपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था।
शाम को वह बाइक पर सवार होकर लौट रहा था। कांधला-बुढ़ाना मार्ग पर गांव नीम खेड़ी के पास जब वह एक ट्रक को ओवरटेक करने लगा, तभी अचानक अनियंत्रित होकर बाइक फिसल गई, जिससे वह बाइक समेत ट्रक के पहियों के नीचे आकर कुचला गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लिया। मृतक के मोबाइल फोन के जरिए शव की पहचान हो सकी। परिजनों को हादसे की खबर दे दी गई। ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
कार की टक्कर से युवक घायल, हंगामा
शामली। शहर में एमएसके रोड पर कार की टक्कर लगने से युवक घायल हो गया। मौके पर इकट्ठा हुई भीड़ ने कार चालक को पकड़ा और पिटाई कर दी। हंगामा होने की वजह से ट्रैफिक जाम की समस्या हो गई।
वर्मा मार्केट में मोबाइल की दुकान करने वाला सुशील कुमार बुधवार रात करीब आठ बजे एमएसके रोड पर सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान फव्वारा चौक की तरफ से आती कार चालक ने उसे टक्कर मार दी। मौके पर सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए।
कार को चौसाना क्षेत्र के टोडा गांव निवासी युवक चला रहा था। हादसे पर गुस्साए लोगों ने चालक की पिटाई कर दी। इसी बीच मौके पर पहुंचे कुछ जिम्मेदार लोगों ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया।