फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The cow dynasty was walking in the house in Garhidoulat

गढीदौलत में गोकशी एक दबोचा

Tue, 03 Mar 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
The cow dynasty was walking in the house in Garhidoulat
गढ़ीदौलत में मकान में चल रहा था गोवंश कटान
विज्ञापन

कांधला। गांव गढ़ी दौलत में पुलिस ने एक मकान पर दबिश देकर गोकशी पकड़ी है। मौके से मीट, गोवंश और कटान के उपकरण बरामद किए हैं। बरामद मीट की पशुचिकित्सकों की टीम ने भी जांच की। एक आरोपी को गिरफ्तार कर दिया गया, जबकि छह लोग भाग गए। पुलिस केस दर्ज कर बरामद मीट का सैंपल लेकर उसे दफना दिया गया।

सोमवार को मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत में इरफान के मकान में गोवंश कटान हो रहा है। सूचना पर थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष के अनुसार मकान से 350 किलोग्राम मांस, तीन छुरी, बाट तराजू, पांच रस्से, दो बाइक, एक अवैध तमंचा, दो कारतूस सहित दो जिंदा गोवंश बरामद किए हैं। मौके से साजिद को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने बताया कि वह गांव के ही छह लोगों के साथ मिलकर ये काम करते हैं। इनमें एक महिला भी साथ देती है। एसओ के अनुसार पुलिस थाने पर पशु चिकित्सकों की टीम को बुलाकर जांच कराई ,जिसमें भी गोमांस पाया गया। उसका सैंपल भरवाने के बाद मांस को दफना दिया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी सहित फरार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चलान कर दिया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रहीं है। थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह का कहना है कि शीघ्र हीं फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed