फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The cost of making mannequins doubled in four years

Shamli: धर्म से ऊपर उठकर बरसों से रावण-कुंभकर्ण के पुतले तैयार कर रहे साबिर, हिंदू-मुस्लिम एकता की बने मिसाल

Sat, 21 Oct 2023 03:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 21 Oct 2023 03:49 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद के कांधला में रहकर बागपत निवासी साबिर और उनका परिवार जाति धर्म से ऊपर उठकर कई वर्षों से दशहरे के लिए रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले तैयार कर हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल पेश कर रहा है।

विज्ञापन
The cost of making mannequins doubled in four years
कांधला में रावण का पुतला तैयार करते कारीगर

विस्तार

बागपत जिले के असारा गांव के साबिर का परिवार हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल है। यह परिवार पिछले 50 सालों से शामली के कांधला, कैराना, बागपत के अलावा हरियाणा के फरीदाबाद, चंडीगढ़, अंबाला, गुरुग्राम आदि में रावण, कुंभकर्ण आदि के पुतले तैयार कर रहे हैं। खास बात यह है कि पुतले बनाने में यह कमेटी के पदाधिकारियों से रुपये तय नहीं करते हैं। बकौल साबिर चार साल में पुतले बनाने का खर्च 30 से बढ़कर 60 से 70 हजार तक पहुंच गया है।
विज्ञापन


कांधला की ऐतिहासिक रामलीला कमेटी के लिए रावण का पुतला साबिर के अलावा उनके परिवार के परवेज, उसमान, शोएब आदि तैयार कर रहे हैं। कैराना में भी परिवार द्वारा ही पुतला तैयार किया जा रहा है। रामलीला कमेटी पंचवटी के अध्यक्ष रोहित गुप्ता ने बताया कि कई वर्षों से यही परिवार दहन के लिए पुतले बना रहा हैं।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें:  RAPIDX: बस मार्च तक इंतजार, 75 फीसदी काम पूरा, नमो भारत पहुंचेगी मेरठ के द्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना काल से पूर्व कुंभकरण व रावण दोनों के पुतले बनाए जाते थे, लेकिन कारीगरों के अभाव में अब एक रावण का पुतला ही बनाया जाता है। शाबिर अली ने बताया कि पहले टीम अधिक होती थी, जिसके कारण रावण व कुंभकरण के पुतले तीन से चार दिन में टीम तैयार कर देती थी। अब समय छह से सात दिन तक लग रहा है।

फरीदाबाद, अंबाला, गुरुग्राम की रामलीलाओं में भी उनके बनाए पुतले ही जाते हैं। जिसके लिए साथी जुटे हुए हैं। शाबिर ने बताया कि समय के साथ पुतले बनाने का खर्च भी बढ़ता जा रहा है। पहले रावण का पुतला बनाने में 30 हजार का खर्च आता था अब 60 से लेकर 70 हजार रुपये तक खर्च आ रहा है।

जब तक शरीर में जान, बनाते रहेंगे पुतले
साबिर ने बताया कि उनका प्रयास रहता है कि दिन में पुतला बनाने का प्रयास किया जाए और रात के समय परिवार के लोग रामलीला को न सिर्फ देखें बल्कि राम, लक्ष्मण से लेकर अन्य के किरदारों की सत्य पर चलने वाली बातों को जीवन में उतारने का प्रयास किया जाता है। लोगों को भी राम और अन्य की तरह सच्चाई की राह पर चलने की अपील करते हैं।

50 फुट ऊंचा पुतला किया जा रहा तैयार
कांधला में कारीगर 50 फुट ऊंचा रावण और अन्य का पुतला तैयार करने में जुटे हुए हैं। पुतला दहन को देखने के लिए कांधला में आसपास क्षेत्र से काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed