फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The coming time of Hindi and Sanskrit

आने वाला समय हिंदी और संस्कृत का

Sun, 20 Sep 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
The coming time of Hindi and Sanskrit
कांधला। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं के लिए संस्कृत भारती के सहयोग से आठ अगस्त से चल रहे ऑनलाइन प्रशिक्षण का शनिवार को समापन हो गया। प्रशिक्षण में छात्राओं को संस्कृत की महत्ता बताई गई।
विज्ञापन

शिविर में मुख्य अतिथि राजकीय कला वाणिज्य महाविद्यालय थराद बनास कांठा गुजरात के सहायक प्रोफेसर डॉ प्रशांत रहे। उन्होंने छात्राओं के संस्कृत पढ़ने के निर्णय को उचित एवं भविष्य में फलदायी बताया। कहा कि संस्कृत बहुत ही सिस्टेमेटिक एवं रोचक भाषा है। आने वाला समय संस्कृत और हिंदी का है। इस अवसर पर संस्कृत भारती के मेरठ प्रांत के सहप्रांत मंत्री अमित कुमार बालियान मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने कहा कि देवताओं की है। इसके उच्चारण मात्र से व्यक्ति के अंदर शिष्टता, सज्जनता व विनम्रता का संचार होने लगता है। कार्यक्रम संयोजक व महाविद्यालय के संस्कृत के प्राध्यापक डॉ विनोद कुमार ने बताया कि प्राचीन काल में भी सभी लोग संस्कृत भाषा ही बोलते थे। संस्कृत उच्चारण में माधुर्य भी अद्भुत होता है। संस्कृत भारती की कार्यकर्ता मनीषा आर्या ने प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed