फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The city resonated with the beat of conch, hour gongs and thali

शंख, घंटे घड़ियाल और थालियों की थाप से गूंजा शहर

Sun, 22 Mar 2020 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
The city resonated with the beat of conch, hour gongs and thali
झिंझाना में थाली बजाते बच्चे व महिलाएं - फोटो : SHAMLI
शंख, घंटे घड़ियाल और थालियों की थाप से गूंजा शहर
विज्ञापन

शामली। कोरोना के खिलाफ मुहिम में सर्वसमाज ने साथ दिया। लोग घरों में कैद रहे और सड़कों पर सन्नाटा था। कोराना से बचाव के लिए जुटे लोगों के सम्मान में शाम पांच बजे 20 मिनट तक घंटे घड़ियाल, शंख, और थालियां बजाई गईं। बुजुर्ग से लेकर बच्चे तक इसमें सहभागी बने।
प्रधानमंत्री के आह्वान पर लोग सुबह सात बजे ही अपने मकान में कैद हो गए थे। सड़कों पर सन्नाटा पसरा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस से बचाव में दिन रात काम में जुटे लोगों के सम्मान में पांच मिनट तक ध्वनिताल के लिए कहा था, लेकिन पौने पांच बजते ही लोगों ने छतों पर जाकर यह काम शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

- माजरा रोड पर थालियां, बैंड मार्केट में बजा ढोल
शहर के माजरा रोड की गलियों में पौने पांच बजे से ही थाली, ढोलक की थाप शुरू हो गई थी। बुजुर्ग महिलाएं अपने परिवार की अन्य महिलाओं और बच्चों के साथ छतों पर पहुंचकर थालियां बजाने लगीं। बैंड मार्केट में कई लोगों ने ढोल बजाए। कमला कालोनी, अग्रवाल कालोनी, जैन विहार, शांतिनगर, काका नगर, सीबी गुप्ता कालोनी, कांबोज कालोनी पंजाबी कालोनी के अलावा रेलपार में भी यह सब चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बेटे ने गिटार, बहू ने बजाई थाली
पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल के परिवार के सदस्यों ने बालकनी से म्यूजिक बजाया। उनके बेटे ने गिटार बजाया तो बहू ने थाली। बाकी परिवार तालियां बजा रहा था। माजरा रोड पर डॉक्टर मृदुला जैन के परिवार ने छत से माइक बैंड लगाकर गाने गाए।
- कमला कालोनी में आकर बजाए शंख, ढोलक
शहर की कमला कालोनी में लोग गली में ही आ गए थे। बुजुर्ग, युवतियां और बच्चे सब के हाथ में थालियां और ढोलक थीं। सबने थालियां बजाई। कुछ युवकों ने शंख भी बजाए। कई ने गिटार और ढोलक भी बजाई। सबने एकजुट होकर कहा कि कोराना को हराकर दम देंगे।

- अफसर और पुलिस कर्मियों भी पीछे नहीं रहे
प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी और स्टॉफ भी पीछे नहीं रहा। शाम पांच बजे के आसपास डीएम और एसपी शहर के विजय चौक के पास थे। शहर के विजय चौक के पास कोरोना से जंग लड़ने वाले लोगों के सम्मान में तालियां बजाई। डीएम कैंप कार्यालय का स्टाफ भी कार्यालय से बाहर आ गया था और सबने तालियां बजाई। इसी तरह पुलिस कर्मियों की जहां ड्यूटी थी वहीं पर उन्होंने खडे़े होकर तालियां बजाईं।

झिंझाना में थाली बजाती महिलाएं

झिंझाना में थाली बजाती महिलाएं- फोटो : SHAMLI

कैराना  में घंटे घडियाल बजाते लोग

कैराना में घंटे घडियाल बजाते लोग- फोटो : SHAMLI

शामली शाम को थाली व शंक बजाते बच्चे  व युवक

शामली शाम को थाली व शंक बजाते बच्चे व युवक- फोटो : SHAMLI

शामली में शंक की ध्वनी करता युवक

शामली में शंक की ध्वनी करता युवक- फोटो : SHAMLI

शामली में पुजन करती महिलाएं

शामली में पुजन करती महिलाएं- फोटो : SHAMLI

शामली जनता कर्फयू के दौरान घर में सैनीटाईजर से सफाई करती महिला

शामली जनता कर्फयू के दौरान घर में सैनीटाईजर से सफाई करती महिला- फोटो : SHAMLI

शामली सीएचसी में एम्बुलैस पर र्स्प करता   कर्मचारी

शामली सीएचसी में एम्बुलैस पर र्स्प करता कर्मचारी- फोटो : SHAMLI

शामली सीएचसी में बाईक पर र्स्पे करता  कर्मचारी

शामली सीएचसी में बाईक पर र्स्पे करता कर्मचारी- फोटो : SHAMLI

शामली सीएचसी में चिकित्सको से जानकारी लेते सीएमओ

शामली सीएचसी में चिकित्सको से जानकारी लेते सीएमओ- फोटो : SHAMLI

शामली घर में हवन व पुजन करती  महिलाएं व बच्चे

शामली घर में हवन व पुजन करती महिलाएं व बच्चे- फोटो : SHAMLI

शामली मुस्लिम बस्ती में दुकान खुलने पर खरिदारी करते युवक

शामली मुस्लिम बस्ती में दुकान खुलने पर खरिदारी करते युवक- फोटो : SHAMLI

शामली जनता कर्फयू के दौरान घर में टीवी देखते बच्चे व परिवार के सदस्य

शामली जनता कर्फयू के दौरान घर में टीवी देखते बच्चे व परिवार के सदस्य- फोटो : SHAMLI

शामली जनता कर्फयू के दौरान घर में टीवी देखते बच्चे व परिवार के सदस्य

शामली जनता कर्फयू के दौरान घर में टीवी देखते बच्चे व परिवार के सदस्य- फोटो : SHAMLI

शामली जनता कर्फयू के दौरान घर में टीवी देखते बच्चे व परिवार के सदस्य

शामली जनता कर्फयू के दौरान घर में टीवी देखते बच्चे व परिवार के सदस्य- फोटो : SHAMLI

शामली जनता कर्फयू के दौरान घर में लूडो खेलते बच्चे

शामली जनता कर्फयू के दौरान घर में लूडो खेलते बच्चे- फोटो : SHAMLI

शामली जनता कर्फयू के दौरान घर में कैरम  खेलती युवतिंया

शामली जनता कर्फयू के दौरान घर में कैरम खेलती युवतिंया- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed