फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The chill in the weather increased due to drizzle

बूंदाबांदी से मौसम में ठिठुरन बढ़ी

Thu, 06 Jan 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
The chill in the weather increased due to drizzle
शामली। पश्चिमी विक्षोभ के चलते बुधवार देर रात तक बूंदाबांदी होती रही। जिससे मौसम में ठिठुरन बढ़ गई। बृहस्पतिवार को दिन निकलने पर बादल छाए रहे। हल्की धूप निकलने और 13 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। जिससे मौसम में ठिठुरन बढ़ गई।
विज्ञापन

मौसम का मिजाज बदलने के कारण तापमान में भी उतार चढ़ाव हो रहा है। बृहस्पतिवार को दिन का तापमान 19 और रात का 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शीतलहर चलने के कारण बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि पटेल के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल अधिकारी डॉ. यूपी शाही ने बताया कि अगले तीन दिन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी क्षेत्रों में हल्के से मध्यम बारिश होने से मौसम मिश्रित होने का अनुमान है।
विज्ञापन

किसानों को सताने लगी फसल खराब होने की चिंता
बारिश के चलते किसानों को फसलों के खराब होने का डर सताने लगा है। गन्ने की फसल के लिए जहां यह बारिश अच्छी मानी जा रही है। वहीं ज्यादा बारिश के चलते गेहूं की पछेती फसल और सरसों व आलू के अलावा अन्य सब्जियों की फसल खराब होने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ दिनों में बारिश होने की संभावना है। जिससे किसानों को फसल खराब होने की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed