फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The central team examined the quality of health facilities

Shamli News: केंद्रीय टीम ने परखी स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता

Mon, 28 Nov 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
The central team examined the quality of health facilities
शामली सीएचसी में निरीक्षण करती केंद्रीय टीम की सदस्य डॉ शमीम रिजवाना - फोटो : SHAMLI
केंद्रीय टीम ने परखी स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता
विज्ञापन

शामली। केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की दो सदस्यीय टीम ने सीएचसी में पहुंचकर गुणवत्ता की जांच की। टीम ने एक्सरे, ब्लड स्टोरेज यूनिट, लैब, इमरजेंसी आदि की बारीकी से जांच कर ऑनलाइन फीडिंग की गई और टीम स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। यदि 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त होते हैं तो उनको तीन लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग द्वारा सीएचसी की गुणवत्ता की जांच करने के लिए टीम गठित करती है और वह आकर देखती है कि यहां मरीजों को ठीक से उपचार दिया जा रहा है या नहीं। उन्हें जो ब्लड चढ़ाया जाता है उससे इंफेक्शन तो नहीं होता है। यहां जन्म लेने वाले बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र समय पर बन रहे है या नहीं और एक्सरे की सुविधा ठीक से मरीजों को मिल रही है या नहीं आदि बिंदुओं पर जांच करने के लिए टीम पहुंची। टीम में हैदराबाद से डा. शमीम रिजवाना सलाहकार ग्लोबन अस्पताल व ए. सुरेश बाबू सलाहकार पटना अस्पताल से पहुंचे। उनके पहुंचने से पहले ही स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तैयारी कर ली थी और अस्पताल को पूरी तरह से सजाया गया था। टीम ने ओटी, ब्लड स्टोरेज यूनिट, लैब, इमरजेंसी, एक्सरे आदि की जांच की और जांच करने के बाद उनकी ऑनलाइन फीडिंग कर दी गई है। टीम के अस्पताल में शाम तक रहने से स्वास्थ्य विभाग में हडकंप मचा रहा। टीम के पहुंचने के बाद उन्होंने राहत की सांस ली। सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. रामनिवास ने बताया कि केंद्र सरकार की दो सदस्यीय टीम ने आकर निरीक्षण किया है। टीम अपनी रिपोर्ट भारत सरकार स्वास्थ्य मंत्रालय को सौंपेंगी। यदि उनको 70 प्रतिशत अंक प्राप्त होते हैं, तो पुरस्कार के रूप में तीन लाख रुपये दिए जाएंगे, जो मरीजों की सुविधा पर खर्च किए जाते है। इस दौरान डॉ. साकेत अरोरा, डा. स्वाति अहलावत, डा. उत्कृष्ट प्रजापति, सीएचसी अधीक्षक डा. रामनिवास, डा. दीपक चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मरीजों को नहीं घुसने दिया अंदर
शामली। नगर के स्वास्थ्य केन्द्र पर केंद्रीय टीम के आने की सूचना पर गेट बंद कर दिया गया था और मरीजों को अंदर तक नहीं घुसने दिया। यदि कोई मरीज अंदर जाने का प्रयास करता था तो उसको धक्के दिए जा रहे थे। इससे मरीजों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed