{"_id":"691237bd0daf85304301e7fb","slug":"the-campaign-lasted-only-a-few-daysthen-crashed-shamli-news-c-26-1-sal1002-153210-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: केवल कुछ दिन चला अभियान...फिर धड़ाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: केवल कुछ दिन चला अभियान...फिर धड़ाम
विज्ञापन
शामली। जिले में नो हेलमेट-नो फ्यूल नियम अब केवल कागजों तक सीमित होकर रह गया है। शुरुआती दिनों की सख्ती के बाद अब पेट्रोल पंपों पर फिर से बिना हेलमेट चालकों को पेट्रोल देने का सिलसिला शुरू हो गया है। नतीजतन अभियान कुछ दिन चला और फिर पूरी तरह धड़ाम हो गया।
अधिकारियों की सख्ती के दौरान जहां 50 प्रतिशत वाहन चालक हेलमेट पहनने लगे थे। वहीं अब फिर से लापरवाही हावी है। शहर के प्रमुख पेट्रोल पंपों पर की गई संवाद न्यूज एजेंसी की पड़ताल में नियमों की खुलेआम अवहेलना देखने को मिली।
पूर्व में खबर प्रकाशित होने के बाद डीएसओ अंकुर यादव ने चार पेट्रोल पंप संचालकों को नोटिस जारी किए थे, लेकिन इसके बाद भी न तो संचालकों में डर दिखा और न ही वाहन चालकों में जिम्मेदारी का भाव।
विज्ञापन
-यातायात माह की जागरूकता भी बेअसर
नवंबर माह को जिले में यातायात जागरुकता माह के रूप में मनाया जा रहा है। यातायात पुलिस लगातार नियमों के पालन को लेकर प्रचार-प्रसार और चालानी कार्रवाई कर रही है, लेकिन नो हेलमेट-नो फ्यूल नियम की जमीन पर स्थिति बद से बदतर बनी हुई है।
-पड़ताल में ऐसा दिखा नजारा
गुरुद्वारे के सामने: सुबह 10:30 बजे पेट्रोल पंप पर स्कूटी और बाइक चालक बिना हेलमेट के पेट्रोल भरवाते दिखे।
मेरठ रोड (सिंभालका से पहले): सुबह 10:47 बजे तीन बाइक सवार पहुंचे, सिर्फ एक के सिर पर हेलमेट था, बाकी दो बिना हेलमेट के पेट्रोल भरवा रहे थे।
मेरठ रोड बाइपास से आगे: सुबह 11 बजे तीनों बाइक चालक बिना हेलमेट के पेट्रोल भरवाते नजर आए।
इन्होंने कहा...
एआरटीओ रोहित राजपूत ने बताया कि पहले भी अभियान चलाकर कार्रवाई की गई थी। जल्द ही फिर से अभियान चलाया जाएगा और लोगों को जागरूक करने के साथ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिला आपूर्ति अधिकारी अंकुर यादव ने कहा कि बिना हेलमेट पेट्रोल देने वाले संचालकों को पहले भी नोटिस जारी किए गए थे। लापरवाही करने वालों के खिलाफ दोबारा नोटिस और कार्रवाई की जाएगी।