{"_id":"5dd971868ebc3e548a692e9b","slug":"the-barrier-did-not-fall-the-passenger-train-standing-on-the-outer-shamli-news-mrt455113793","type":"story","status":"publish","title_hn":"नही गिरा बैरियर, आउटर पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नही गिरा बैरियर, आउटर पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन
विज्ञापन

शामली। पैसेंजर ट्रेन आने की सूचना पर शहर के धीमानपुरा रेलवे फाटक के अंदर वाहन आने से बैरियर बंद नहीं हो पाया। बैरियर बंद न होने से पैसेंजर ट्रेन को आउटर पर रोकना पड़ा। धीमानपुरा फाटक के दोनों ओर से हलके और भारी वाहनों का लंबा जाम लगने से नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
शहर के धीमानपुरा और बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक लगातार बंद रहने से आए दिन जाम लगा रहता है। शनिवार दोपहर तीन बजे दिल्ली से शामली होकर ऋषिकेश जा रही पैसेंजर धीमानपुरा रेलवे फाटक से गुजरने से जाम लगा रहा। ऋषिकेेश पैसेंजर गुजरने के बाद फाटक का जाम हटा तो, थोड़ी देर के बाद सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली लाल पैसेंजर ट्रेन आने की लोकेशन आई। धीमानपुरा फाटक पर गेट बंद करना चाहा तो, फाटक के अंदर भारी व हल्के वाहनों के आने बैरियर नहीं गिर पाया। धीमानपुरा रेलवे फाटक के गेट मेन ने शामली रेलवे स्टेशन को सूचना देकर पैसेंजर ट्रेन चालक को सूचना दी गई। सूचना पर पैसेंजर ट्रेन को आउटर पर रोकना पड़ा। हलके व भारी वाहन गुजरने के बाद बैरियर को नीचे डाला गया।
आधा घंटे के बाद पैसेंजर ट्रेन को धीमानपुरा रेलवे फाटक से शामली रेलवे स्टेशन पर लाया गया। इसी दोरान धीमानपुरा रेलवे फाटक के शहर की ओर गोशाला - भिक्कीमोड़ तक हलके व भारी वाहनों की लंबी लाइन लग जाने से जाम की स्थिति बन गई। दूसरी ओर, गुरुद्वारे से लेकर कुड़ाना रोड तक जाम लग गया। जाम लगने से आने जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने यातायात व्यवस्था बनाई। यातायात निरीक्षक सुनील कुमार धीमान ने बताया कि ट्रेन के आऊटर पर खड़ी होने की जानकारी नही है।