फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The accused will be punished

कब्जे के मुकदमे चार और नाम शामिल हुए

Fri, 06 Dec 2019 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
The accused will be punished
आरोपियों पर कसेगी नकेल
विज्ञापन

थानाभवन। क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी निवासी ग्राम प्रधान स्वाति सैनी ने तीन दिसंबर को थाने में तहरीर देकर बताया था कि गांव के टांडा मार्ग पर स्थित एक सरकारी भूमि पर गांव के सलीम कुरैैशी ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। दो दिसंबर को उस व्यक्ति ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर भूमि पर दीवार खड़ी करनी शुरू कर दी। आरोप है कि जब प्रधान के पति सतीश सैनी ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवाने का प्रयास किया। इस पर आरोपियों ने प्रधान के पति के साथ गालीगलौज की। फिर गांव में झगड़ा कराने और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने पूर्व में तहरीर के आधार पर सलीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसके बाद पुलिस की जांच के बाद अब चार नामजद और चार अज्ञात सामने आने के बाद उनके नाम भी मुकदमे में शामिल कर लिए हैं। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि फिलहाल इस मामले में हसनपुर लुहारी निवासी सलीम, वकील, शकील, नसीम, आजम व चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed