{"_id":"62ac7c40b2db2f0dac0c7d54","slug":"the-accused-has-been-sent-to-jail-in-the-sexual-assault-case-in-shamli","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli: किशोरी को प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट से भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: किशोरी को प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट से भेजा जेल
Fri, 17 Jun 2022 06:36 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 17 Jun 2022 06:36 PM IST
सार
हॉस्पिटल में नौकरी करने वाली किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शामली जनपद में सदर कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि आरोपी युवक ने हॉस्पिटल में नौकरी करने वाली किशोरी को प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली निवासी एक किशोरी अपनी नानी के यहां रहकर हॉस्पिटल में नौकरी करती है। सिटी की कॉलोनी सरवर पीर के रहने वाले आरोपी शोएब ने किशोरी को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। किशोरी ने विरोध किया तो उसको डराया धमकाया और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Agneepath Yojana: बिहार के बाद मेरठ में विरोध में उतरे युवा, दिया तीन दिन का अल्टीमेटम, 20 को दिल्ली कूच
विज्ञापन
इस मामले में किशोरी के परिजनों ने थाना सदर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। कोतवाली प्रभारी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी शोएब के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें: UP: जुमे की नमाज को लेकर मेरठ समेत सभी जिलों में अलर्ट, झूठे वायरल मैसेज ने लिखी थी सहारनपुर में उपद्रव की पटकथा