फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Tension of accident to people with only one U turn

सिर्फ एक यू टर्न से लोगों को हादसे की टेंशन

Thu, 13 Oct 2022 06:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 06:27 PM IST
विज्ञापन
Tension of accident to people with only one U turn
सिर्फ एक यू टर्न से लोगों को हादसे की टेंशन
विज्ञापन

जलालाबाद। कस्बे में अधिकारियों की लापरवाही के कारण हाईवे हादसों का सबब बन गया है। पूरे कस्बे में नेशनल हाईवे ने सिर्फ एक यू टर्न ने दिया है। जिस कारण लोग गलत दिशा में चलकर हादसों का शिकार हो रहे हैं। लोगों ने डीम को शिकायत करते हुए कस्बे में तीन यू टर्न बनवाने की मांग की है।
कस्बे में नेशनल हाईवे का काम लगभग पूरा हो चुका है। नेशनल हाईवे की ओर से कस्बे के करीब दो किमी हिस्से में हाईवे का निर्माण किया गया है। दो किमी के दायरे में नेशनल हाईवे में सिर्फ गंगोह चौराहे पर ही यू टर्न दिया है। जबकि पहले कस्बे में कुल तीन कट दिए गए थे। अब दो को बंद कर दिया गया है। मात्र एक यू टर्न है जिस कारण लोगों को दूसरी तरफ जाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। यू टर्न दूर होने के कारण लोग गलत दिशा में ही अपने वाहन दौड़ा देते हैं। ऐसे में आए दिन यहां लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

इतना ही नहीं नेशनल हाईवे की ओर से अब तक फुटपाथ का भी निर्माण नहीं किया गया है। साथ ही हाईवे पर लगी ज्यादातर लाइट भी बंद पड़ीं हैं। कस्बे के व्यापारियों ने इस संबंध में डीएम को पत्र देकर कस्बे में कुल तीन यू टर्न स्थापित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
- कस्बे में सिर्फ एक यूटर्न होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में डीएम को शिकायत की है। उम्मीद है कि शीघ्र कार्रवाई हो जाएगी। - माजिद मलिक, समाजसेवी

- नेशनल हाईवे पर पहले कुल तीन कट कस्बे में लगाए गए थे। लेकिन अब दो बंद कर दिए गए हैं जिससे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। - राशिद चौधरी
- पर्याप्त यू टर्न ने होने के कारण कस्बे में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन लोग यहां हादसों के शिकार हो रहे हैं। - राकेश पाल
- कस्बे में कम से कम तीन यू टर्न होने चाहिए। इसके लिए डीएम को ज्ञापन दिया है। मांग पूरी नहीं होती तो व्यापारी धरना प्रदर्शन करेंगे। - सत्यपाल सिंह पाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed