{"_id":"5f415eb98ebc3e3ca40a0d72","slug":"ten-overload-dumpers-loaded-with-mining-material-shamli-news-mrt4974869196","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन सामग्री से भरे दस ओवरलोडेड डंपर पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन सामग्री से भरे दस ओवरलोडेड डंपर पकड़े
विज्ञापन
खनन सामग्री से भरे दस ओवरलोड डंपर पकड़े
कैराना। पुलिस ने शुक्रवार रात पानीपत बाइपास पर चेकिंग कर हरियाणा की ओर से आ रहे रेत से भरे 10 ओवरलोड डंपर पकड़ लिए। इनमें मानक से ज्यादा रेत भरा पाए जाने पर सीज करके चालकों व मालिकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मौके से गिरफ्तार आठ चालकों का चालान कर दिया गया है, जबकि दो फरार हो गए।
एसपी विनीत जायसवाल के निर्देश व सीओ प्रदीप सिंह के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने शुक्रवार रात एक टीम का गठन किया। टीम रात्रि करीब 12 बजे पानीपत बाइपास पर पहुंची। इस दौरान टीम ने हरियाणा की और से आ रहे रेत से भरे वाहनों को रोकना शुरू कर दिया। एक घंटे के अंदर टीम ने रेत भरे हुए 10 डंपर पकड़े। मौके पर परिवहन विभाग के पीटीओ राजेंद्र श्रीवास्तव भी पहुंच गए। बाद में सभी रेत के डंपरों का धर्मकांटे पर वजन कराया तो सभी में मानक से अधिक रेत पाए जाने के कारण उन्हें सीज कर दिया। पुलिस ने मौके से आठ डंपरों के चालक राहुल निवासी सतवायी थाना रोहटा जिला मेरठ, मुनव्वर व वकील निवासी गांव डोला थाना सिमधावली जिला बागपत, अरशद गांव खेड़ी कला थाना सरूरपुर मेरठ, अमित गांव गौरीपुर थाना बागपत, गुफरान गांव दभेड़ी थाना बुढ़ाना, नौशाद गांव मुगलपुरा थाना बागपत, कासिम निवासी गांव निवाड़ा थाना बागपत को मौके से गिरफ्तार कर लिया। इस्तकार निवासी गांव मंडावर व एक अज्ञात चालक फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सात डंपर चालकों के पास से हरियाणा की रायल्टी मिली जबकि तीन के पास कोई भी कागज नहीं थे। रायल्टी की जांच के लिए खनन विभाग को भेजा गया है। गिरफ्तार व फरार सभी 10 चालकों व डंपर मालिकों के विरुद्ध लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम व रेत चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आठ चालकों का चालान कर दिया गया है।