फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Temperature reached three degrees due to frost, chances of drizzle

Shamli News: पाला पड़ने से तीन डिग्री पर पहुंचा पारा, बूंदाबांदी के आसार

Thu, 19 Jan 2023 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 19 Jan 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Temperature reached three degrees due to frost, chances of drizzle
शामली करौड़ी मार्ग पर गोभी की फसल पर पड़ा पाला।
शामली। पाला और सर्द हवा से लोग कांप उठे हैं। बुधवार को जिले का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री तक पहुंच गया। सुबह ठंड अधिक होने के कारण लोगों ने घरों से निकलने से परहेज किया। धूप खिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। बृहस्पतिवार से हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।
विज्ञापन

सर्दी का सितम कम नहीं हो रहा है। सर्दी के कारण लोग कांप रहे हैं। बुधवार को पाला और सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। सर्दी अधिक होने के कारण लोग घरों में दुबके रहे और जरूरी काम के लिए ही घरों से बाहर निकले। सुबह धूप खिलने पर लोगों ने राहत महसूस की। करीब 11 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवा चलने के कारण धूप में भी लोगों को सर्दी का एहसास होता रहा। शाम ढलने पर धूप का असर कम होना शुरु हुआ और ठंड फिर से बढ़नी शुरु हो गई। शाम होते-होते ठंड का सितम बढ़ गया और लोग फिर से घरों में दुबकने के लिए मजबूर हो गए।
विज्ञापन

शाम को नगर के मुख्य मार्ग और बाजारों में भीड़ कम होनी शुरु हो गई। बाजारों में लोगों की आवाजाही कम हो गई। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विवि मेरठ के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के मुताबिक बृहस्पतिवार से मौसम एक बार फिर बदलेगा। अगले कई दिन तक रूक-रूककर हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।

शामली करौड़ी मार्ग पर गोभी की फसल पर पड़ा पाला।

शामली करौड़ी मार्ग पर गोभी की फसल पर पड़ा पाला।

शामली करौड़ी मार्ग पर गोभी की फसल पर पड़ा पाला।

शामली करौड़ी मार्ग पर गोभी की फसल पर पड़ा पाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed