फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Temperature drops by five degrees due to strong wind

तेज हवा चलने से पारा पांच डिग्री लुढ़का

Tue, 20 Apr 2021 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Temperature drops by five degrees due to strong wind
तेज हवा चलने से पारा पांच डिग्री लुढ़का
विज्ञापन

शामली। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाने से पूरे दिन कभी धूप और कभी बादल छाए रहे। तीन बजे के बाद तेज हवाएं चलने पिछले 24 घंटे में दिन का पारा पांच डिग्री लुढ़क गया। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पिछले छह दिन बाद मंगलवार को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आया है। शाम में तेज हवा चलने से किसानों की चिताएं बढ़नी शुरू हो गई है। किसानों का गेहूं कटा हुआ खेतों में पड़ा है। वहीं 19 किमी तेज हवा चलने से आम के बोर भी झड़ गए। पिछले 24 घंटे में दिन का तापमान पांच डिग्री लुढ़क गया है। मंगलवार को दिन का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस लुढ़क कर 33 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के निदेशक डॉक्टर पीके सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदला है। पश्चिमी विक्षोभ शांत होने के बाद मौसम सामान्य हो जाएगा। उनका कहना है कि यदि बारिश हो गई तो गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed