फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Telemedicine facility will be available at CHC, PHC

सीएचसी, पीएचसी पर शुरू हुई टेली मेडिसिन की व्यवस्था

Wed, 12 Jan 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Telemedicine facility will be available at CHC, PHC
सीएचसी, पीएचसी पर टेली मेडिसिन की सुविधा मिलेगी
विज्ञापन

शामली। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए जनपद में सभी सीएचसी और पीएचसी पर आवश्यक और आकस्मिक सेवाओं के अलावा सभी चिकित्सीय सेवाएं मरीजों को टेली मेडिसिन के माध्यम से दी जाएंगी। इसके लिए सीएमओ ने चिकित्साधिकारियों को नामित किया है।

सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि कोरोना की टेली मेडिसिन व्यवस्था के तहत मरीज घर से ही फोन के माध्यम से चिकित्सक से परामर्श लेकर उपचार करा सकता है। हालांकि सभी सीएचसी और पीएचसी पर आवश्यक व आकस्मिक सेवाएं और ओपीडी पहले की तरह चलती रहेंगी। सीएमओ ने बताया कि टेली मेडिसिन के माध्यम से सभी सीएचसी व पीएचसी पर उपचारित रोगियों, अन्य रोगियों व्यक्तियों के चिकित्सीय परामर्श और उपचार हेतु चिकित्सा अधिकारियों को नामित किया गया है। साथ ही चिकित्साधिकारियों से कहा गया है कि अग्रिम आदेशों तक टेलीमेडिसिन व फोन के माध्यम से संपर्क करने वाले मरीजों व लोगों की जरूरी सूचना अपने पास रखेंगे ताकि जरूरत पड़ने पर संकलित सूचना शासन स्तर पर भेजी जा सके।
विज्ञापन

---
ये चिकित्साधिकारी हुए नामित:
चिकित्साधिकारी - मोबाइल नंबर
डॉ. उपकार मलिक, बाल रोग विशेषज्ञ - 7534024088
डॉ. रामबीर सिंह, बाल रोग विशेषज्ञ -8445561904
डॉ. रामनिवास, हड्डी रोग विशेषज्ञ -8923810100
डॉ. जाहिद अली त्यागी, हड्डी रोग विशेषज्ञ- 9045200805
डॉ.वीपी सिंह, नेत्र रोग विशेषज्ञ -9719766405
डॉ. सोमपाल सिंह, नाक, कान एवं गला रोग विशेषज्ञ- 9837058680
डॉ. दीपक कुमार, परामर्श चिकित्सक/फिजीशियन -9997685225
डॉ. नवजीत कुमार बेदी, परामर्श चिकित्सक -9412912591
डॉ. मंजीत कौर, महिला चिकित्सा अधिकारी- 9690642000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed