{"_id":"5cb75f92bdec22140966f7fa","slug":"tej-havaa-aur-halki-boondabaandi-se-mausam-hua-thanda","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज हवा और हल्की बूंदाबांदी से मौसम हुआ ठंडा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज हवा और हल्की बूंदाबांदी से मौसम हुआ ठंडा
Wed, 17 Apr 2019 10:47 PM IST
NAVEEN GUPTA
amarujala
amarujala
Published by: NAVEEN GUPTA
Updated Wed, 17 Apr 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
file
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज हवा चलने और हल्की बूंदाबांदी होने से बुधवार को मौसम ठंडा हो गया। बूंदाबांदी से गेेेहूं की कटाई और थ्रेसिंग का कार्य प्रभावित हुआ है।
मंगलवार मध्य रात्रि के बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया था। बुधवार को भी तेज हवा और हल्की बूंदाबांदी होती रही। सुबह छह बजे से लेकर सात बजे के बीच बूंदाबांदी होने से मौसम ठंडा हो गया। दूसरे दिन भी धूप न निकलने और आकाश में बादल छा रहने अधिकतम तापमान में 13 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस में गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। तेज हवा और आकाश मेें बादल रहने से गेहूं की फसल की कटाई और थ्रेसिंग का कार्य प्रभावित हो गया है। पूरे दिन आकाश में बादल छाए रहने व धूूप न निकलने से मौसम ठंडा हो गया। दोपहर बाद हल्की धूप निकली। उधर, सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मृदा विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि बृहस्पतिवार को मौसम में सुधार होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव आया है। तेज हवाओं और बूंदाबांदी से गेहूं की कटाई और थ्रेसिंग कार्य प्रभावित हुआ है।
तीन दिन का जिले के मौसम का ब्योरा
तारीख अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
15 अप्रैल 39 डिग्री सेल्सियस 24 डिग्री सेल्सियस
16 अप्रैल 32 डिग्री सेल्सियस 19 डिग्री सेल्सियस
17 अप्रैल 25 डिग्री सेल्सियस 17 डिग्री सेल्सियस