{"_id":"6022d7548ebc3e4a20255dcf","slug":"teenager-victim-of-sexual-assault-will-get-medical-shamli-news-mrt524574879","type":"story","status":"publish","title_hn":"यौन उत्पीड़न की शिकार किशोरी का होगा मेडिकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यौन उत्पीड़न की शिकार किशोरी का होगा मेडिकल
विज्ञापन
शामली। महिला आयोग की सदस्य डा. प्रियंवदा तोमर ने यौन उत्पीड़न की शिकार आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के कोर्ट में बयान दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने पीड़िता का मेडिकल बोर्ड गठित कर कराने को डीएम जसजीत कौर को निर्देश दिए हैं।
मंगलवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में महिला आयोग की सदस्य डा. प्रियंवदा तोमर ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि एक अप्रैल से सात फरवरी तक 160 महिला उत्पीड़न के मामले प्राप्त हुए हैं। मिशन शक्ति अभियान में पिछले तीन माह में 90 प्रकरण जांच के बाद निस्तारित किए गए। 16 प्रकरण विचाराधीन हैं। ज्यादातर मामले घरेलू हिंसा, उत्पीड़न और शारीरिक शोषण के हैं। आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के यौन उत्पीड़न के मामले में काउंसिलिंग नहीं गई है। किशोरी के पुन: कोर्ट में बयान दर्ज कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने पीड़िता का मेडिकल कराने के लिए डीएम को मेडिकल बोर्ड गठित करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि शामली के प्राइवेट अस्पताल में डाक्टर के भाई द्वारा महिला के उत्पीड़न का मामला गंभीर है। इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ एसपी को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि वह करनाल रोड स्थित अपने अस्पताल में माह के प्रथम बुधवार को फ्री ओपीडी के दौरान महिलाओं को परामर्श और दवाइयां देकर उपचार कराएंगी। 11 फरवरी को निशुल्क ओपीडी की शुुरुआत करेंगी। इस मौके पर एसडीएम सदर संदीप सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रसून राय मौजूद रहे। डीएम जसजीत कौर ने बताया किशोरी का मेडिकल कराने और कोर्ट में बयान दर्ज कराने के लिए आयोग की सदस्य डा. प्रियवंदा तोमर ने निर्देश दिए हैं। निजी अस्पताल की महिला कर्मचारी के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एसपी और संबंधित थाने को कहा गया है।