{"_id":"6213e76466ef25751d42ff68","slug":"teenager-molested-family-ruckus-shamli-news-mrt577845777","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से छेड़छाड़, परिजनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी से छेड़छाड़, परिजनों का हंगामा
विज्ञापन
कांधला। कस्बे के एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर एक्सरे ऑपरेटर ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर दी। परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। पीड़िता की मां की ओर से पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
सोमवार को कस्बे के कैराना रोड स्थित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर कस्बा निवासी किशोरी अपनी मां के साथ एक्सरे कराने गई थी। आरोप है कि रूम से ऑपरेटर ने उसकी मां को बाहर कर दिया और किशोरी को एक्सरे करने के लिए ले गया। आरोप है कि ऑपरेटर ने किशोरी के साथ अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर किशोरी को बदनीयती से दबोच लिया। चिल्लाने की आवाज पर परिजन एक्सरे रूम में घुस गए और अंदर के हालात देखकर बेकाबू हो गए। आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह फरार हो गया।
परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।