{"_id":"61eef6916116930f987b9699","slug":"teams-fulfill-their-responsibilities-promptly-shamli-news-mrt5746057175","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीमें अपने दायित्व को मुस्तैदी के साथ पूरा करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीमें अपने दायित्व को मुस्तैदी के साथ पूरा करें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीमें अपने दायित्व को मुस्तैदी के साथ पूरा करें
शामली। व्यय प्रेक्षक महिपाल सिंह ने समीक्षा करते हुए कहा कि केंद्रीय निर्वाचन आयोग की जो पुस्तक टीम को उपलब्ध कराई गई है, उसका गहन अध्ययन करें। सभी टीम अपने दायित्वों को पूरी मुस्तैदी के साथ पूरा करें। उन्होंने कहा कि कैराना विधानसभा संवेदनशील की श्रेणी में है, इसलिए वहां पूरी सतर्कता बरतें। बॉर्डर पर अवैध शराब आदि आदि पर कार्रवाई करें।
व्यय प्रेक्षक महिपाल सिंह ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभा कक्ष में विधानसभा चुनाव के लिए नियुक्त व्यय अनुवीक्षण टीमों के अफसरों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कार्य करें। व्यय प्रेक्षक फ्लाइंग स्क्वाड टीम, एसएसटी टीम, वीडियो अवलोकन टीम, एमसीएमसी टीम के कार्यों की समीक्षा करते हुए समस्त संबंधित टीमों के अधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र में पूरी सतर्कता के साथ रहते हुए प्रभावी कार्रवाई करें। बैठक के दौरान व्यय प्रेक्षक ने कहा कि कैराना विधानसभा संवेदनशील की श्रेणी में हैं। वहां पूरी सतर्कता के साथ रहते हुए बॉर्डर पर शराब आदि पर कार्रवाई करें। निरीक्षण के दौरान यदि किसी अधिकारी की लापरवाही मिली या कोई अनुपस्थित मिलता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में वरिष्ठ कोषाधिकारी ज्ञानेंद्र पांडेय, अपर जिला सूचना अधिकारी दीपक कुमार सहित आदि अधिकारी मौजूद रहे।