फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Teachers will make diary, will keep data of students

कक्षा अध्यापक बनाएंगे डायरी, विद्यार्थियों का रखेंगे डाटा

Fri, 08 Apr 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Teachers will make diary, will keep data of students
शामली। बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों में कक्षा अध्यापकों को डायरी बनानी होगी। इस डायरी में विद्यार्थियों का डाटा रखा जाएगा। कक्षा अध्यापक रोजाना विद्यार्थियों की उपस्थिति लेंगे, जो विद्यार्थी अनुपस्थित रहेंगे, उनके अभिभावक से फोन पर बात कर अनुपस्थिति की वजह डायरी में लिखेंगे।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में शत प्रतिशत बच्चों को नामांकित करने के निर्देश शासन स्तर से दिए गए हैं। इसके तहत अभिभावकों को बच्चों को नामांकित कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है। स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रेली निकाली जा रही है। इसके साथ ही नामांकित बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति पर भी जोर दिया जा रहा है। इसके लिए बीएसए राहुल मिश्रा ने विद्यालयों में नई व्यवस्था लागू की है। इस व्यवस्था के तहत सभी विद्यालयों में प्रत्येक कक्षा का एक कक्षा अध्यापक होगा, जो प्रत्येक कार्य दिवस में संबंधित कक्षा अध्यापक विद्यार्थियों की उपस्थिति लेंगे।
विज्ञापन

अगर विद्यालय में कक्षाओं के सापेक्ष अध्यापक, शिक्षा मित्र व अनुदेशकों की कमी हो तो एक अध्यापक एक से अधिक कक्षा का कक्षा अध्यापक हो सकता है। कक्षा अध्यापक के पास उनकी कक्षा के सभी विद्यार्थियों के नाम, उनके घर का पता, अभिभावकों के नाम और मोबाइल नंबर जरूर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा अध्यापक की जिम्मेदारी होगी कि अगर कोई विद्यार्थी अनुपस्थित होता है तो उसके अभिभावक से फोन पर संपक्र कर अनुपस्थिति का कारण अपनी डायरी में लिखेंगे। अगर कोई विद्यार्थी एक दिन से अधिक लगातार अनुपस्थित रहता है तो कक्षा अध्यापक अभिभावक से संपर्क कर विद्यार्थी का अनुपस्थिति से संबंधित प्रार्थना पत्र मंगवाकर अपने पास सुरक्षित रखेंगे, जिसे निरीक्षक के समय खंड शिक्षा अधिकारी व जिला समन्वयक को दिखाना होगा।

बीएसए ने शिक्षकों को ये भी निर्देशित किया कि कक्षा अध्यापक ड्राप आउट विद्यार्थियों की सही संख्या ओर उनका विवरण अपने पास अपडेट रखें। इसके अलावा हर महीने कम से कम दो बार अभिभावक शिक्षक बैठक करेंगे। बीएसए राहुल मिश्रा ने बताया कि विद्यालयों में विद्यार्थियों की शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए प्रधानाध्यापकों और कक्षा अध्यापकों के लिए व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed