{"_id":"592485814f1c1b9154535c82","slug":"teacher-on-hunger-strike-for-salary","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन के लिए भूख हड़ताल पर बैठा शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन के लिए भूख हड़ताल पर बैठा शिक्षक
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
strike
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। कांधला के इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त शिक्षक वेतन रुकने के विरोध में डीआईओएस कार्यालय पर भूख हड़ताल पर बैठ गया। शिक्षक ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर रुका हुआ वेतन दिलाने की मांग की है।
मंगलवार को चंदनलाल नेशनल इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त संस्कृत प्रवक्ता चतरपाल सिंह का आरोप है कि कॉलेज प्रबंधक ने वरिष्ठता के आधार उन्हें कार्यवाहक प्रधानाचार्य न बनाकर दूसरे शिक्षक सुशील कुमार को प्रधानाचार्य बना दिया।
इसके साथ ही उनके ऊपर दबाव बनाकर 60 वर्ष की आयु में ही सेवानिवृत्ति लेने के लिए मजबूर किया। साजिश रचकर उन्हें एक बार जेल भी भिजवाया। डीआईओएस के नहीं मिलने पर कर्मचारियों ने समझाकर उन्हें भूख हड़ताल से उठाया। शिक्षक ने शिकायत पत्र भेजकर जल्द से जल्द बकाया वेतन और पुन: कार्यभार गृहण कराने की मांग की।