फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Teach self defense tricks to girl students in the camp

शिविर में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर बताए

Tue, 14 Dec 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Teach self defense tricks to girl students in the camp
कोई तुमको छेड़े...तो ऐसे करना प्रहार : मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत शामली के वीवी डिग्री कॉलेज में ? - फोटो : SHAMLI
शामली। वीवी पीजी कॉलेज शामली में मिशन शक्ति अभियान के तहत तीन दिवसीय आत्मरक्षा शिविर का शुरू हुआ। शिविर में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर बताए गए।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित शिविर का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं के प्रति बढ़ते हुए हिंसा और अत्याचार को रोकने के लिए नारी को खुद अपनी शक्ति पहचाननी होगी। प्रत्येक छात्रा साहसी, निर्भीक और मजबूत बन सकती है। किसी भी चुनौती से मुकाबला करने के लिए कुछ व्यायाम और आत्मरक्षा कला का प्रतिदिन अभ्यास करना चाहिए।
ट्रेनर अंजलि ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर बताते हुए कहा कि अपने को भी कमजोर न समझे। मन में हीन भावना आते ही सामने वाला भांप जाता है कि वह डर रही है। इससे उसका मनोबल बढ़ता है, इसलिए मनचलों का सामना करने के लिए छात्राओं को मानसिक तौर पर तैयार रहना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ने पर हेल्पलाइन नंबरों पर बेहिचक कॉल करे। पुलिस हर समय उनकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। फोन करने वाली महिलाओं और बच्चियों का नाम पता गोपनीय रखा जाता है। कार्यक्रम में डॉ. मंजू मगन, डॉ. नीना छोकरा, डॉ. बबली, डॉ. छवि, डॉ. अनुप्रिता, पूजा राय मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed