{"_id":"6345ba3a5912fe6acc7cf324","slug":"teach-girls-self-defense-tricks-shamli-news-mrt609054885","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिकाओं को सिखाएं आत्मरक्षा के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिकाओं को सिखाएं आत्मरक्षा के गुर
विज्ञापन
शामली वन स्टॉप सेंटर अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सुमंगला योजना के बारे में जानकारी देती छात्र
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली, कैराना। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय बदलूगढ़ में बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए।
सहायक अध्यापिका रीता चौहान ने बालिकाओं को उनके सभी कानूनी अधिकारों और जीवन के तथ्यों से अवगत होने की बात कही। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा जारी सभी महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी दी गई। उपस्थित बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के साथ ही बेड टच और गुड टच के विषय में समझाया गया। स्वास्थ्य और व्यक्तिगत स्वच्छता तथा जीवन कौशल संबंधी जानकारी दी गई। संवाद
ऊन के होली हेवन स्कूल में आज अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर चतुर्वेदी मलिक और अंकुर राणा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम में बालिकाओं ने अपनी कला कौशल का सुंदर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर चतुर्वेदी मलिक ने कहा कि बेटियां हमारे देश का स्वाभिमान है, आने वाला समय बेटियों का होगा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य पंकज कंसल, अतुल विक्रम, पूनम, रेणु मालिक, अनिल, मनीष व समस्त स्टाफ मौजूद रहा। संवाद

ऊन होली हेवन स्कूल में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाती छात्राएं- फोटो : SHAMLI
विज्ञापन