फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Taught students to make model

शामली: विद्यार्थियों को गुर्दे, पिनहोल कैमरे का मॉडल बनाना सिखाया

Thu, 09 Feb 2023 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Feb 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Taught students to make model
शामली सेंटआरसी स्कूल में तकनीकी कौशल की ट्रेनिंग लेते विद्यार्थी।
शामली। सेंट आरसी काॅन्वेंट स्कूल में तकनीकी विकास कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विद्यार्थियों को गुर्दे और पिनहॉल कैमरे का मॉडल तैयार कराकर इसके बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

स्कूल के सभागार में बुधवार को आयोजित कार्यशाला में हरिद्वार की विज्ञान तकनीकी फाउंडेशन ऑफ इंडिया के प्रबंधक मयंक शर्मा, इंजीनियर मनीष कुमार, पीयूष, सुबोध, आकाश और उमा की टीम ने कक्षा सात के विद्यार्थियों को सन पैक, हार्ड पाइप, प्लास्टिक बोतल, जार, धागा, टाई और स्टिकर्स की सहायता से गुर्दे का मॉडल तैयार कराया। टीम ने विद्यार्थियों को गुर्दे के कार्य के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह यह मानव शरीर के दाएं और बाएं दोनों तरफ होता है। इसका मुख्य कार्य शरीर से अनावश्यक द्रव्यों और पदार्थों को दूर कर रक्त को शुद्ध करना है, जिससे मानव शरीर में अमल और क्षार का संतुलन उचित मात्रा में बना रहता है। कक्षा छह के विद्यार्थियों को मोल्डेड कार्ड बोर्ड्स, बटर पेपर, सेफ्टी पिन, ब्लैक चार्ट पेपर और डबल साइडेड टेप की सहायता से पिनहोल कैमरे का मॉडल तैयार कराया और उसके बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन अरविंद संगल, निदेशक भारत संगल, आरपीएस मलिक, आदित्य कुमार, हरिओम वत्स, अभिनव, रवि हुड्डा, सपना चौधरी, अंजु पवार, निशा शर्मा, सुरक्षा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed