फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Taught police tricks to deal with rioters

दंगाइयों से निपटने के सिखाए पुलिस को गुर

Mon, 20 Dec 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Taught police tricks to deal with rioters
कैराना। आगामी यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस कर्मियों को बलवा ड्रिल कराई गई। इस दौरान दंगाइयों को रोकने के लिए पुलिस कर्मियों को आवश्यक गुर सिखाए गए।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। डीएम जसजीत कौर और पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के निर्देश पर रविवार को कैराना नगर के पब्लिक इंटर कॉलेज में सीओ जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में कैराना सर्किल के थाना कैराना, कांधला व झिंझाना थानों की पुलिस फोर्स को बलवाईयों की ड्रिल कराई गई। बलवा ड्रिल में रिहर्सल के दौरान कुछ दंगाइयों के दौरान नारेबाजी की गई। जिसके बाद दंगाइयों को रोकने के तरीकों के अनुसार एलआईयू विभाग के कुछ कर्मी उनके पास गए। बवाल की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई। दंगाई लगातार पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद, हमारी मांगे पूरी करो के नारे लगाए। कुछ पुलिसकर्मियों ने दंगाइयों के पास जाकर उनकी समस्याएं सुनी।
विज्ञापन

पुलिस के आश्वासन के बाद भी जब दंगाई नहीं मानते, तो उसके बाद वाटर कैनन का प्रयोग किया। पथराव करने के बाद दंगाइयों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस की एक यूनिट उच्चाधिकारी के निर्देश पर लाठीचार्ज किया। रिजर्व में तैनात पुलिसकर्मियों ने लाठीचार्ज के दौरान घायल दंगाइयों को उठाकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। बलवा ड्रिल के दौरान पुलिस कर्मियों को दंगाइयों से निपटने तथा दंगाइयों को कब्जे में करने के आवश्यक गुण सिखाए गए। इस दौरान 12 बोर की गन, आंसू गैस के गोले, बुलेट फायर, डाई मार्कर आदि से पुलिस फोर्स की मॉक ड्रिल कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed