फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   takneki kharaabi se mill band

तकनीकी खराबी से मिल बंद, शहर जाम 

Tue, 29 Jan 2019 11:08 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Tue, 29 Jan 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
takneki kharaabi se mill band
file - फोटो : amarujala
किसानों का धरना खत्म होने के 12 दिन बाद सोमवार को चालू हुई शामली शुगर मिल मंगलवार को तकनीकी खराबी आने से फिर बंद हो गई। मिल खराब होने से तौल भी बंद कर दिया गया। जिसके चलते गन्ने से भरे के वाहनों से पूरा शहर जाम हो गया। ट्रैफिक जाम होने से लोगों को सर्वाधिक परेशानी का सामना करना पड़ा।  
विज्ञापन

गन्ना भुगतान की मांग को लेकर किसान 16 जनवरी की रात से ही मिल बंद कराकर धरने में बैठ गए थे। शनिवार को प्रशासन से वार्ता के बाद धरना खत्म हुआ था। जिसके बाद सोमवार सुबह 11 बजे मिल चालू हुई थी। 12 दिन बाद मिल चलने पर बड़ी संख्या में किसान गन्ना लेकर मिल में पहुंच गए। सोमवार को भी गन्ना वाहनों के कारण शहर जाम रहा था। वहीं, मंगलवार को भी जाम के कारण बुरा हाल रहा। सुबह सात बजे से मिल में गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रालियां और बुग्गी पहुंचनी शुरू हो गई। शहर में बुढ़ाना रोड, मुजफ्फरनगर नगर रोड, कैराना, झिंझाना और सहारनपुर आदि मार्गों से किसान सुबह होते ही मिलों में पहुंचने लगे। ऐसे में सड़कें पूरी तरह जाम हो गई। गन्ना वाहनों के कारण बुढ़ाना रोड, मिल रोड, हनुमान धाम रोड, वीवी इंटर कालेज रोड, एमएसके रोड पर गन्ने के वाहनों की कतारें लग गई। जिससे जाम लग गया। 
विज्ञापन


मिल खराब होते ही बढ़ी मुश्किलें 
शहर में सुबह से ही गन्ने के वाहनों का दबाव था। लेकिन दोपहर करीब 12 बजे शुगर मिल में तकनीकी खराबी आने से मिल खराब हो गई। मिल की पैराई रुक गई। मजबूरन मिल प्रबंधन ने मिल गेट के कांटे पर गन्ने की तौल बंद कर दी। जिससे मिल में आ रहे गन्ने के वाहन रोक दिया। ऐसे में शहर में जाम की समस्या ओर गहरा गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूली छात्र हुए परेशान
दोपहर दो बजे के बाद स्कूलों में भी छुट्टी हो गई। जिससे स्कूली वाहनों का दबाव भी शहर की सड़कों पर बढ़ गया। ऐसे में शहर में जाम और बढ़ गया। स्कूल की गाड़ियां भी जाम में फंस गई। मिल का सिक्योरिटी स्टॉफ और यातायात पुलिस व्यवस्था बनाने में सुबह से ही जुटे रहे। 
नया इंडेंट नहीं जारी हुआ
शुगर मिल ने सोमवार से गन्ना खरीदने का कोई इंडेंट जारी नहीं किया। 16 जनवरी को किसानों द्वारा जब मिल बंद कराई गई थी उसी वक्त तक मिल द्वारा करीब 1.80 लाख कुंतल गन्ने का इंडेंट जारी था। सोमवार को मिल चलने पर उसी रुके हुए इंडेंट के जरिए मिल में गन्ना पहुंचने लगा था। 

गलियों में लगा जाम 
शहर की लगभग सभी सड़कों पर जाम की स्थिति की वजह से लोगों ने गलियों से निकलने का प्रयास किया। इस बीच ई रिक्शा वाले बाजारों से गुजरने लगे। जिसके चलते बड़ा बाजार, नया बाजार, कबाड़ी बाजार, भिक्की मोड़ आदि जगहों पर भी जाम लगा रहा।   


मिल हाउस में तकनीकी खराबी की वजह से मिल बंद हो गई। इसी कारण तौल भी रोकना पड़ा। हालांकि मिल ने सोमवार और मंगलवार दोनों दिन कोई नया इंडेंट जारी नहीं किया है। पूर्व में जारी 1.80 लाख कुंतल इंडेंट वाला ही गन्ना अभी आ रहा है। मिल 12 दिन बंद रही थी। इस वजह से अधिक किसान गन्ना लेकर पहुंच रहे हैं। उम्मीद है कि दो तीन दिन में स्थिति सामान्य हो जाएगी। फिलहाल अभी एक दो दिन नया इंडेंट जारी नहीं किया जाएगा। - कुलदीप पिलानिया, जीएम केन। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed