फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   tahsil diwas

शिकायतों का लगा अंबार

Wed, 20 Jan 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Wed, 20 Jan 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
tahsil diwas
शामली/कैराना/ऊन। कैराना, शामली और ऊन में आयोजित तहसील दिवस में समस्याओं को अंबार लग गया। 126 शिकायतों में से सात शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन


मंगलवार को कैराना तहसील में आयोजित तहसील दिवस में डीएम ओपी वर्मा ने समस्याएं सुनी। उन्होंने लंबित शिकायतों का 15 दिन में निस्तारण करने के निर्देश दिए। तहसील दिवस में 40 शिकायतें प्राप्त र्हुइं, जिनमें से मौके पर छह का निस्तारण किया गया। एसपी विजय भूषण, एसडीएम कैराना इंद्रसैन यादव, तहसीलदार अजय राज पांडेय, पुलिस उपाधीक्षक कैराना एवं संबंधित विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर, ऊन तहसील दिवस में एसडीएम ऊन अवधेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में तहसील दिवस में कुल 40 शिकायतें प्राप्त हुईं। नायब तहसीलदार जनेश्वर प्रसाद, सीओ झिंझाना एनपी सिंह मौजूद रहे। वहीं, शामली में कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित तहसील दिवस में एसडीएम श्याम अवध चौहान ने फरियादियों की शिकायतों को सुना। तहसील दिवस में कुल 46 शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमें से एक का निस्तारण किया गया। इस अवसर गजेंद्र,  ब्रह्मपाल निवासी लिलौन ने आरोप लगाया कि खेत से जेबीसी लगाकर पांच-छह फुट मिट्टी उठवाकर गहरा किया जा रहा है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, थाना भवन नगर पंचायत की सदस्य रचना सैनी, लीला राम, उमेश सैनी, कमलेश, पवन निवासी मोहल्ला हाफिज दोस्त थानाभवन ने राजवाहे की भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप लगाया है। टिटौली के मोहल्ला झारखंड के राजवीर सिंह, रामस्वरूप, भगत सिंह, ओमप्रकाश,  सतपाल, मांगेराम, अनिल कुमार, भूषण, इंद्रपाल आदि लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर अवगत कराया कि उनके गांव सांसद निधि से खंभे आए हैं। कुछ लोगों इस काम में अड़चन डाल रहे हैं। मौके पर सीओ सिटी निशंाक शर्मा, तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed