{"_id":"615b4f388ebc3e0d6f3ae221","slug":"symptoms-of-dengue-found-in-ten-year-old-boy-shamli-news-mrt559249652","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस साल के बालक में मिले डेंगू के लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस साल के बालक में मिले डेंगू के लक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस साल के बालक में मिले डेंगू के लक्षण
शामली। जिले में डेंगू बुुखार का प्रकोप बढ़ रहा है। शहर के काकानगर निवासी 10 साल का बालक रेपिड एंटीजन जांच में डेंगू पॉजिटिव मिला है। इसकी पुष्टि के लिए बालक का सैंपल एलाइजा जांच के लिए भेजा जाएगा।
जिले में डेंगू, मलेरिया व टायफाइड बुखार का प्रकोप चल रहा है। सोमवार को मोहल्ला काकानगर बालक की रैपिड एंटीजन जांच में डेंगू पॉजिटिव आया है। स्वास्थ्य टीम ने एलाइजा जांच के लिए सैंपल लिया है। एलाइजा जांच के बाद बालक में डेंगू होने की पुष्टि हो सकेगी। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. विनय कुमार ने बताया कि जिले में अब तक डेंगू के संदिग्ध लक्षण वाले 114 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं, जिनमें 14 लोगों को डेंगू होने की पुष्टि हुई है। जिले से डेंगू के संदिग्ध लक्षण वाले 16 सैंपल एलाइजा जांच के लिए मंगलवार को मुजफ्फरनगर भेजे जाएंगे। जिले में अब तक मलेरिया के 43 केस मिल चुुके हैं। उन्होंने बताया कि लोगों से बुखार व अन्य मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है।