{"_id":"5cf1a054448c46ad15218e60fd9f1937","slug":"suspended-five-anganbadis-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच आंगनबाड़ियों को निलंबित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच आंगनबाड़ियों को निलंबित किया
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Fri, 23 Oct 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। आंगनबाड़ी केंद्र समय पर न खोलने व काम में लापरवाही बरतने पर पांच कार्यकत्रियों को निलंबित किया गया है। आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच के दौरान अनियमितताएं मिली थीं, जिसकी रिपोर्ट चिकित्सा अधीक्षक ने बाल विकास विभाग को भेजी। जिस पर बाल विकास अधिकारी ने इन कार्यकत्रियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
पिछले दिनों क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की थी, जिसमें कई केंद्रों पर अनियमितताएं मिलीं। बच्चों में कुपोषण के मामले सामने आने पर इन केंद्रों की जांच कराई गई। इस दौरान कई कार्यकत्रियां अनुपस्थित मिलीं, जबकि कुछ केंद्र बंद मिले थे। इसकी रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग के तत्कालीन चिकित्साधीक्षक डा. सुशील कुमार ने बाल विभाग को भेजी।
इस रिपोर्ट पर जिला बाल विकास परियोजना अधिकारी ने कार्रवाई की है। इसके चलते पांच आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को निलंबित किया गया है। इनमें पूनम रानी, पूनम शर्मा, बबलेश, गीता रानी व किरण लता को सस्पेंड कर दिया गया। ऊंचा गांव की सुपरवाइजर गीता वर्मा ने बताया कि सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सस्पेंशन लैटर जारी किया हैं।