फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Survey work completed in Shamli, Thanabhavan, 25248 people investigated

शामली, थानाभवन में सर्वे कार्य पूरा, 2524

Mon, 06 Apr 2020 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Survey work completed in Shamli, Thanabhavan, 25248 people investigated
शामली, थानाभवन में सर्वे कार्य पूरा, 25248 लोगों की हुई जांच
विज्ञापन

शामली। शामली और थानाभवन क्षेत्र में दो बांग्लादेशी और एक असम के जमाती के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तीन स्थानों पर डोर टू डोर सर्वे का कार्य पूरा कर लिया है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि सर्वे के दौरान 3756 घरोँ में रहने वाले 25248 लोगों की जांच की गई। जांच में किसी भी व्यक्ति में कोरोना के संदिग्ध लक्षण नहीं मिले हैं।

शामली में दिल्ली रोड स्थित मस्जिद में शुक्रवार को असम के जमाती और थानाभवन क्षेत्र के गांव भैंसानी इस्लामपुर की मस्जिद में दो बांग्लादेशी जमाती जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित मिले थे। कोरोना संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने गांव भैंसानी इस्लामुपर, शामली और थानाभवन के रेती मोहल्ले में डोर-टू-डोर सर्वे कराया है। थानाभवन में रेती मोहल्ले में जमातियों के जाने की जानकारी मिली थी, इसलिए वहां भी सर्वे कराया गया। सीएमओ डा. संजय भटनागर ने बताया कि रविवार को सर्वे पूरा हो गया है। शामली में दिल्ली रोड की मस्जिद के एक किलोमीटर के दायरे में 26 टीमों ने 1670 घर के 10353 लोगों की जांच की। भैंसानी इस्लामपुर में 24 टीमों ने 1880 घरों में 13860 लोगों की और थानाभवन के मोहल्ला रेती में 4 टीमों ने 206 घरों में रहने वाले 1035 लोगों की जांच की है। इस तरह से तीनों जगह 54 टीमों द्वारा 3756 घरों में रहने वाले 25248 लोगों की जांच की गई। सीएमओ ने बताया कि जांच में सभी लोग ठीक मिले है। सीएमओ ने बताया झिंझाना में रविवार रात में त्रिपुरा के पांच जमाती कोरोना संक्रमित मिलने पर उनके संपर्क में आने वाले लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। मंगलवार से झिंझाना में डोर टू डोर सर्वे शुरू किया जाएगा। क्वारंटीन वार्ड में इस समय 29 जमाती स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में हैं। जिले में अभी तक आठ जमाती कोरोना संक्रमित मिले हैं। सभी का उपचार कोविड अस्पताल झिंझाना में चल रहा है।
विज्ञापन

जिले में सर्वे की स्थिति
स्थान - टीम - घर - लोगों की संख्या
शामली - 26 - 1670 - 10353
भैंसानी इस्लामपुर - 24 - 1880 - 13860
थानाभवन रेती मोहल्ला - 04 - 206- 1035
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed