{"_id":"61a716a24c40e93caf0ba6da","slug":"survey-of-12-villages-will-be-done-under-the-supervision-of-district-administration-shamli-news-mrt5670484106","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला प्रशासन की देखरेख में होगा 12 गांवों का सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला प्रशासन की देखरेख में होगा 12 गांवों का सर्वे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला प्रशासन की देखरेख में होगा 12 गांवों का सर्वे
शामली। 110 किमी लंबे और छह लेन के अंबाला-शामली इकनॉमिक कॉरिडोर एक्सप्रेस-वे की थ्री-डी की कार्रवाई की तैयारियां जिला प्रशासन और एनएचएआई अंबाला डिवीजन के अफसरों ने शुरू कर दी है। जिला प्रशासन और एनएचएआई अफसरों की देखरेख में 12 गांवों का सर्वे होगा।
मंगलवार को एनएचएआई अंबाला डिवीजन के अफसरों ने कलक्ट्रेट में डीएम जसजीत कौर और एडीएम संतोष कुमार सिंह से मुलाकात की। उनके साथ अंबाला-शामली इकनॉमिक कॉरिडोर एक्सप्रेस-वे के संबंध में विचार विमर्श किया। एनएचएआई के अफसरों की मुलाकात के बाद डीएम ने बताया कि इस एक्सप्रेस-वे की थ्री-ए की अधिसूचना का प्रकाशन हो चुका है। थ्री-ए की अधिसूचना के प्रकाशन के बाद जिले के 12 गांवों के किसानों की 100 से ज्यादा आपत्तियां सक्षम अधिकारी के समक्ष प्राप्त र्हुइं। आपत्तियों के निस्तारण के बाद थ्री-डी की अधिसूचना की कार्रवाई की जाएगी।
थ्री-डी की कार्रवाई के तहत जिले के 12 गांवों के किसानों की भूमि का सर्वे जिला प्रशासन और एनएचएआई के अफसरों की देखरेख में संयुक्त रूप से किया जाएगा। अंबाला-शामली इकनॉमिक कॉरिडोर एक्सप्रेस-वे सहारनपुर जिले के 34 गांव और शामली जिले के 12 गांवों से होकर निकलेगा। यह एक्सप्रेस-वे हरियाणा के अंबाला-चंडीगढ़ और वेस्ट यूपी के शामली, मुजफ्फरनगर और दूसरे शहरों की दूरी को कम करेगा।