फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Suresh Rana Ashraf Ali will have a direct fight

थानाभवन विधानसभा चुनाव: भाजपा के सुरेश राणा हैट्रिक की दौड़ में

Wed, 19 Jan 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Suresh Rana Ashraf Ali will have a direct fight
सुरेश राणा अशरफ अली में होगा सीधा मुकाबला
विज्ञापन

इंद्रपाल सिंह पांचाल
शामली। योगी सरकार में सुरेश राणा को प्रदेश का गन्ना मंत्रालय दिए जाने के बाद से थानाभवन विधानसभा सीट सुर्खियों में है। सुरेश राणा इस बार हैट्रिक लगाने की दौड़ में हैं। जातीय समीकरण में उलझी थानाभवन विधानसभा सीट से रालोद-सपा गठबंधन के प्रत्याशी अशरफ अली से उनका सीधा मुकाबला होने की संभावना है। मुजफ्फरनगर जिले की थानाभवन विधानसभा सीट पहली बार वर्ष 1969 में अस्तित्व में आई। यहां ठाकुर, वैश्य, सैनी, कश्यप, मुस्लिम विधायक रहे।
शामली जिला बनने के बाद थानाभवन विधानसभा सीट पर वर्ष 2012 से भाजपा के विधायक व मौजूदा गन्ना मंत्री सुरेश राणा काबिज हैं। इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा की ओर से सुरेश राणा, रालोद-सपा गठबंधन से जलालाबाद के पूर्व चेयरमैन अशरफ अली प्रत्याशी हैं। आम आदमी पार्टी से अरविंद देशवाल प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं। बसपा-कांग्रेस की ओर प्रत्याशियों की अधिकृत सूची अभी तक जारी नहीं हुई है। 2012 में रालोद प्रत्याशी के रूप में अशरफ अली भाजपा प्रत्याशी सुरेश राणा से त्रिकोणीय मुकाबले में बहुत कम अंतर से हार गए थे। 2017 के चुनाव में सुरेश राणा ने बसपा के राव वारिस को हराया था। रालोद के गठबंधन ने जाट-मुस्लिम समीकरण का सहारा लेकर थानाभवन विधानसभा सीट से अशरफ अली को चुनाव मैदान में उतारा है। राजनीतिक दृष्टि से थानाभवन विधानसभा सीट महत्वपूर्ण मानी जा रही है। विधानसभा चुनाव 2022 में विधायक का ताज किस प्रत्याशी के सिर बंधेगा। 10 मार्च की मतगणना के बाद पता लग सकेगा। (संवाद)
विज्ञापन

1969 में अस्तित्व में आई थानाभवन सीट
शामली। मुजफ्फरनगर जिले की थानाभवन विधानसभा सीट पहली बार 1969 में अस्तित्व में आई। भाजपा रामलहर में वर्ष 1993 में थानाभवन विधानसभा सीट पर जीत चुकी है। पहली बार भाजपा के ठाकुर जगत सिंह बाद में मौजूदा गन्ना मंत्री सुरेश राणा थानाभवन विधानसभा सीट काबिज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाभवन
कुल मतदाता 344732
पुरुष 176766
महिला 167966
अन्य 48
जातिगत मतदाता: दलित 60 हजार, मुस्लिम 98 हजार, ठाकुर 21 हजार, वैश्य 8 हजार, सैनी 35 हजार, ब्राह्मण 14 हजार, जाट 40 हजार, कश्यप 20 हजार, अन्य 23 हजार।
विधानसभा चुनाव 2017 के परिणाम की स्थिति
प्रत्याशी पार्टी मत
सुुरेशराणा भाजपा 90995
राव वारिस बसपा 74178
सुधीर पंवार- सपा 13340
जावेद राव रालोद 31275
कुल वोट पड़ी 212691
थानाभवन विधानसभा सीट
1969 राव राफे खां भारतीय क्रांतिदल
1974 मलखान सिह सैनी कांग्रेस
1977 ठाकुर मूलचंद जनता पार्टी
1980 सोमांश प्रकाश कांग्रेस
1985 अमीर आलम खां लोकदल
1989 ठाकुर नकली सिंह कांग्रेस
1991 सोमांश प्रकाश जनता दल
1993 ठाकुर जगत सिंह भाजपा
1996 अमीर आलम सपा
2000 ठाकुर जगत सिंह सपा
2002 किरणपाल कश्यप सपा
2007 अब्दुल राव वारिस रालोद
2012 सुरेश राणा भाजपा
2017 सुरेश राणा भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed