{"_id":"634836744865d139b9551fa4","slug":"suhagins-keep-fast-wish-for-husband-s-long-life-shamli-news-mrt609418984","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुहागिनों ने रखा व्रत, पति की दीर्घायु की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुहागिनों ने रखा व्रत, पति की दीर्घायु की कामना
विज्ञापन
शामली में करवाचौथ पर चांद के दर्शन करती महिलाएं।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। करवा चौथ पर सुहागिनों ने निर्जला व्रत रखकर पति की दीर्घायु की कामना की। महिलाओं ने सुबह करवों की स्थापना कर पूजा-अर्चना की। सामूहिक रूप से व्रत कथा सुनी। रात को चांद दिखने के बाद व्रत खोला।
बृहस्पतिवार को करवाचौथ पर सुहागिनों ने दिनभर का निर्जला व्रत किया। सुबह करवों की स्थापना की और उनमें रक्षासूत्र बांधा। हल्दी और आटे से स्वस्तिक बनाकर पूजन किया। इसके बाद महिलाओं ने सामूहिक रूप से करवा चौथ की कथा सुनी। पंजाबी कॉलोनी रघुनाथ मंदिर में महिलाओं ने सामूहिक पूजन किया। दिनभर के व्रत के बाद रात में चांद दिखने पर पति के साथ पूजन किया और जल ग्रहण किया। पूजन करने के साथ ही महिलाओं ने सास-ससुर को बायना देकर व्रत का परायण किया।
ब्यूटी पार्लर पर रही भीड़
बीते तीन-चार दिन से ब्यूटी पार्लर पर महिलाओं की काफी भीड़ जुट रही थी। करवा चौथ के दिन भी काफी संख्या में महिलाएं ब्यूटी पार्लर पर सजन-संवरने और मेहंदी लगवाने के लिए पहुंची। इनमें अधिकांश वह महिलाएं थीं जिन्होंने एडवांस बुकिंग कर रखी थी।
विज्ञापन
पति की दीर्घायु की कामना के लिए रखा करवाचौथ व्रत
जलालाबाद। महिलाओं ने करवाचौथ का व्रत मनाया। मंदिरों व मोहल्ला में स्थान पर महिलाएं एकत्र हुई और करवाचौथ की कथा सुनी तथा निर्जल रहकर व्रत रखा। अपने पंच परमेश्वर पति के लिए दीर्घायु की कामना करते हुए सुहाग की रक्षा व सुख शांति, समृद्धि हेतु भगवान से प्रार्थना की, पूर्ण रूप से सज धज कर सुहागिन स्त्रियों ने सांय काल चंद्रमा को जल देकर व्रत का परायण किया, और भोजन की थाली सजाकर व वस्त्र आदि अपने बड़े को देकर उनका आशीर्वाद लिया।
चांद का दीदार कर सुहागिनों ने खोला व्रत
गढ़ीपुख्ता। पति-पत्नी के बीच अटूट प्रेम का प्रतीक, सुहाग की रक्षा एंव दीर्घायु की कामना का त्योहार क्षेत्र में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। बृहस्पतिवार को पर्व पर भी बाजारों में काफी भीड़भाड़ बनी रही। सुबह से ही सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर तैयारी में जुट गई थी, जहां उनका अधिकांश समय ब्यूटी पार्लरों व साज सज्जा पर ही बीता। सुबह से ही बिना अन्न-जल ग्रहण किए दोपहर को मोहल्ले में आसपास की महिलाओं ने एकत्रित होकर पति के दीर्घायु होने की कामना के साथ पूजन के दौरान करवा चौथ की परंपरागत कहानी एक-दूसरे को सुनाई। महिलाएं सजधज के नए वस्त्रों, नई साडियां पहने हुए नजर आई। दिनभर निर्जला व्रत रहकर रात्रि में चंद्र दर्शन के बाद ही व्रत खोलने का संकल्प लेकर पकवान बनाने की तैयारियों में जुट गई। चंद्र दर्शन हुए तो अपने पति के लिए लंबी उम्र की कामना तो वहीं व्रत खोलने के बाद विवाहित महिलाओं द्वारा सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद मांगा गया।
उत्साह के साथ मनाया करवा चौथ व्रत
ऊन। करवा चौथ का व्रत सुहागिनों ने पूरे उत्साह से मनाया। सुहागिन स्त्रियों ने अपने पति की आयु, स्वास्थ्य व सौभाग्य की कामना की। घर और मोहल्ले की महिलाएं ने एकत्र होकर करवा चौथ व्रत की कथा सुनी। इसके बाद दिनभर व्रत रखने के बाद शाम को चंद्रमा के दर्शन करने के साथ विधिवत पूजा करने के बाद ही पति के दर्शन कर व्रत खोला गया। महिलाओं ने श्रंगार कर पति के लिए कामना की वही पतियों ने भी पत्नियों को करवा चौथ पर तोहफे भेंट किए।
करवाचौथ पर पति की लंबी उम्र की कामना
थानाभवन। क्षेत्र में करवा चौथ का पर्व सुहागिन महिलाओं ने करवा माता की कथा का श्रवण कर विधि विधान से पूजा अर्चना कर मनाया। इस अवसर पर पतियों के साथ सास ने भी बहुओं को उपहार दिए। वहीं बहुओं ने सास को उपहार देकर आशीर्वाद लिया। शाम चंद्रमा को अर्घ्य दिया। छलनी के माध्यम से पति और चांद के दर्शन किए। पति द्वारा जल पिलाने के बाद व्रत खोला।

शामली में करवाचौथ पर चांद देखने छत पर पहुंची महिलाएं।- फोटो : SHAMLI

शामली में करवाचौथ पर चांद के दर्शन करती महिला।- फोटो : SHAMLI

शामली में करवा चौथ पर पति मोहित के दर्शन करती अक्षिता धीमान।- फोटो : SHAMLI

शामली में करवा चौथ पर चांद के दर्शन करती देवरानी-जेठानी अक्षिता धीमान और प्रीति।- फोटो : SHAMLI

शामली में करवा चौथ पर चांद के दर्शन करती महिला।- फोटो : SHAMLI

शामली में करवा चौथ की काहनी सुनती महिलाएं।- फोटो : SHAMLI

शामली में करवा चौथ की कहानी सुनती महिलाएं।- फोटो : SHAMLI

जलालाबाद में करवाचौथ की कहानी सुनती महिलाएं।- फोटो : SHAMLI

ऊन में करवा चौथ की काहनी सुनती महिलाएं- फोटो : SHAMLI