फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Suggest save fuel

शामली: वातावरण को शुद्ध रखने व ईंधन बचाने के उपाय बताए

Fri, 10 Feb 2023 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 10 Feb 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Suggest save fuel
चौसाना के ज्योतिबा फुले इंटर कॉलेज में पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ के कार्यक्रम में मौजूद व
शामली, चौसाना। ज्योतिबा फूले इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ के तत्वावधान में ऊर्जा और ईंधन की बचत विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने वातावरण को शुद्ध बनाए रखने और ईंधन बचाने के उपाय बताए।
विज्ञापन

गोष्ठी में पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ के प्रतिनिधि सुशील कुमार ने जीवाश्म ईंधन जैसे पेट्रोल, डीजल, घरेलू गैस व कोयले के जलने से निकलने वाली कार्बन डाई ऑक्साइड व दूसरी गैसों के दुष्प्रभावों और उनसे पृथ्वी का तापमान बढ़ने से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने घरेलू गैस के बचत के लिए सुझाव देते हुए बताया कि खाना बनाने से पहले सभी सामग्री तैयार रखें, छोटा बर्नर इस्तेमाल करें, खाना धीमी आंच पर पकाएं, ढककर पकाएं और आईएसआई मार्का गैस स्टोव ही खरीदें। इन सब से 20 से 30 प्रतिशत गैस की बचत होती है।
विज्ञापन

वाहनों की ईंधन की खपत कम करने के लिए भी 45 से 55 की स्पीड पर वाहन चलाएं और ज्यादा देर रुकने के दौरान इंजन को बंद कर दें आदि की जानकारी दी गई। छात्र-छात्राओं से सवाल भी किए गए। सही जवाब देने वालों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य गौरव सैनी, अक्षय कुमार, दीपक तोमर, सोनिया शर्मा आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed