फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sugarcane survey of sugar mills in the district is backward, only 30 percent completed

-जिले में चीनी मिलों का गन्ना सर्वे पिछड़ा, 30 फीसदी ही हुआ पूरा

Thu, 19 May 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane survey of sugar mills in the district is backward, only 30 percent completed
शामली। पिछले 19 दिनो में जिले में चीनी मिलों का गन्ना सर्वे पिछड़ रहा है। 66000 हेक्टेयर गन्ने के रकबे में सिर्फ 19984 हेक्टेयर गन्ने के खेत का सर्वे हो पाया है। गन्ने सर्वे में जहां ऊन क्षेत्र में एक या दो प्रतिशत गन्ना रकबा बढ़ सकता है। जिले की थानाभवन और शामली चीनी मिल गन्ने के उत्पादन की स्थिति स्पष्ट नहीं हो रही है। हालांकि गन्ना सर्वे में थानाभवन चीनी मिल सबसे आगे और शामली चीनी मिल पिछड़ रही है।
विज्ञापन

जिले की थानाभवन चीनी मिल गत 27 अप्रैल, ऊन चीनीमिल छह मई और शामली चीनी मिल गत 17 मई को अपना गन्ना पेराई सत्र 2021-22 का समाप्त कर चुकी है। प्रदेेश के गन्ना विभाग ने चीनी मिलों और जिले के गन्ना विभाग ने एक माह पूर्व कार्य योजना बनाकर गन्ना सर्वेक्षण की तैयारी की थी। गत एक मई से लेकर 17 जून तक जिले की चीनी मिलों को गन्ना सर्वे कराने के निर्देश दिए थे। ऑनलाइन गन्ना सर्वे में बजाज समूह की थानाभवन चीनी मिल सबसे आगे है।
विज्ञापन

थानाभवन चीनी मिल 104 गांवों में कुल 21000 हेक्टेयर में गन्ना सर्वे में सिर्फ 9 हजार हेक्टेयर गन्ने का सर्वे हुआ है। इसी प्रकार राणा समूह की सुपीरियर फू ड ग्रेन ऊन चीनी मिल कुल 23000 हेक्टेयर भूमि में से सिर्फ गांवो में 7000 हेक्टेयर गन्ने के खेत का सर्वे टीम कर पाई है। सरशादी लाल समूह की अपर दोआब चीनी मिल शामली कुल 22000 हेक्टेयर भूमि गन्ने में से सिर्फ 3000 हेक्टेयर गांव का सर्वे कर पाई है। 17 जून तक होने वाले सर्वे में शामली चीनी मिल की 50 टीम, थानाभवन मिल की 43 टीम और ऊन चीनी मिल की 57 टीम गन्ने सर्वे में जुटी हुई है। हालांकि शामली चीनी मिल का गन्ना सर्वे सबसे कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शामली चीनी मिल के अतिरिक्त गन्ना महाप्रबंधक दीपक राणा ने बताया कि गन्ने सर्वे में गन्ना उत्पादन की स्थिति स्पष्ट नहीं है। जबकि थानाभवन मिल के गन्ना महाप्रबंधक जेबी राणा ने बताया कि सर्वे रिपोर्ट से गन्ना का रकबा उनके मिल क्षेत्र में घट सकता है। ऊन चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक अनिल अहलावत ने बताया कि ऊन मिल क्षेत्र के 135 गांवों में से 21 गांवों के सर्वे में एक प्रतिशत से लेकर दो प्रतिशत गन्ने का रकबा बढ़ सकता है। डीसीओ विजय बहादुर सिंह ने बताया कि जिले में 19 गांवों में 30 प्रतिशत गन्ने का सर्वे हुआ है। 45 गांवों में गन्ने का सैंपल सर्वेक्षण आगामी 20 मई तक पूरा हो जाएगा। 45 गांवों के सर्वे में यह सामने आ जाएगा कि गन्ने का उत्पादन बढ़ रहा है या घट रहा है।
जिले की चीनी मिलों की गन्ना सर्वे की स्थिति के आंकड़े
मिले कुल क्षेत्रफल हुआ गन्ना सर्वे टीम कुल गांव
शामली 22000 हेक्टेयर 3000 हेक्टेयर 50 64
ऊन 23000 हेक्टेयर 7984 हेक्टेयर 57 135
थानाभवन 21600 हेक्टेयर 9000 हेक्टेयर 43 104
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed