{"_id":"5ee11e538ebc3e433324c204","slug":"sugarcane-minister-s-mercury-rises-due-to-traffic-shamli-news-mrt485819553","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम से बेहाल शहर, गन्ना मंत्री का पारा चढा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम से बेहाल शहर, गन्ना मंत्री का पारा चढा
विज्ञापन
शामली। गन्ने के वाहनों से बुधवार को भी शहर जाम से जूझता रहा। सड़कें ,बाजार जाम होते रहे और लोग हलकान। कलक्ट्रेट पहुंचे प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा को पता चला तो उन्होंने गन्ना विभाग और शुगर मिल अफसरों को बुलाकर जवाब तलब किया। दो टूक कहा कि मिल बंद करने की जल्दबाजी ना करें। जब तक किसान पर गन्ना है मिल चलाएं। मंत्री ने मिल अफसरों से साफ कह दिया कि अगले पेराई सत्र से पहले मिल को अपने यार्ड की व्यवस्था का प्रमाणपत्र देना होगा।
तीन दिन से शहर जाम से बेहाल है। शहर के हर कोने पर गन्ने से लदे ट्रक, ट्रॉली, बुग्गियां हैं। बुधवार को भी दिन निकलते ही यही हाल था। चारों तरफ गन्ने से भरे वाहन खडे़ थे। हनुमान धाम के निकट बुढ़ाना रोड पर गन्ने की बुग्गियां खड़ी थीं। हनुमान धाम से शुगर मिल रोड जाम थी। शुगर मिल से अग्रसेन पार्क भी गन्ने की बुग्गियों से भरा हुआ था। दरअसल मंगलवार रात करीब साढ़े तीन बजे से सुबह साढ़े सात बजे तक लगातार चार घंटे खराबी के कारण मिल बंद रही। इसके बाद भी करीब एक घंटा दो बार बंद हुई। दोपहर 12 बजे मिल चालू हुई। इस तरह से मिल करीब पांच घंटे बंद रहने गन्ना वाहनों की लाइनें मिल रोड से लेकर अस्पताल रोड और बुढ़ाना रोड तक पहुंच गई। वीवी इंटर कालेज रोड पर फव्वारा चौक तक और धीमानपुरा तक गन्ना वाहनों की लाइन लगी रही। सड़कों पर जाम की वजह से लोग इधर-उधर से बाजारों और गलियों से दुपहिया और ई-रिक्शा निकालने लगे तो वहां भी जाम के हालात बन गए। पुलिस दिनभर गन्ना वाहनों को लाइन में लगवाने और चौराहों पर रास्ता खुलवाने के लिए मशक्कत करती रही।
कोट
तकनीकी खराबी के कारण मिल करीब पांच घंटे बंद रही, जिस कारण गन्ना वाहनों की भीड़ लग गई थी। किसानों को मोबाइल पर एसएमएस भेजकर मिल में खराबी की जानकारी दे दी गई थी। - दीपक राणा, सीनियर केन मैनेजर
विज्ञापन
मिल की खराबी बढ़ा रही समस्या
शहर में चीनी मिल के पेराई सत्र के अंतिम दौर चल रहा है। मिल ने भी इंडेंट जारी कर दिया गया है। इसके चलते किसान गन्ना लेकर मिल पर लगातार पहुंच रहे है। क्षमता से ज्यादा इंडेंट एक साथ देने से पिछले तीन दिन से गन्ना वाहन ट्रैक्टर-ट्रालियों का जाम नहीं हट रहा है। बीच-बीच में मिल में तकनीकी खराबी भी जाम के हालात को और विकट बना रही है।
किसान पर गन्ना रहने तक चलाएं मिल : सुरेश राणा
शामली। बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचे प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने जिला गन्नाधिकारी विजय बहादुर सिंह, शामली शुगर मिल के जीएम केन कुलदीप पिलानिया, गन्ना समिति के सचिव मुकेश राठी को कलेक्ट्रेट पर तलब किया। उन्होंने मिल अफसरों से शहर में गन्ने के वाहनों की वजह से लगे जाम पर नाराजगी जताई। कहा कि गन्ने के वाहनों से पूरा शहर जाम है। आम लोग कई दिन से परेशान है। मंत्री ने बताया कि शहर में जाम की वजह शुगर मिल के गन्ना यार्ड की व्यवस्था शहर के बाहर ना होना है। यदि गन्ना यार्ड शहर के बाहर हो तो जाम की समस्या ना बने। मंत्री ने मिल अफसरों को दो टूक कह दिया कि अगले पेराई सत्र से मिल अपने गन्ना यार्ड की व्यवस्था शहर के बाहर कर ले। ताकि किसान का गन्ना शहर के बाहर ही यार्ड में रहे। अगला पेराई सत्र शुरू होने से पहले इस संबंध में लिखित में प्रमाण पत्र भी मिल को देना होगा कि उनके द्वारा शहर से बाहर यार्ड की व्यवस्था कर ली गई है। मंत्री ने मिल अफसरों से कहा कि वह किसानों में मिल बंदी का डर ना बिठाए। मिल को चलने दें। जब तक किसान का गन्ना बकाया है मिल चालू रखें और किसान का गन्ना धीरे धीरे आने दें । उन्होंने मिल अफसरों से कहा कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी।